शहर

कल का मौसम 12 March 2025 : गिरेगी बिजली होगी मूसलाधार बारिश, होली पर रंगों के साथ भिगाएंगे बादल; IMD का बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam, 12 March 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: पहाड़ी राज्यों समेत मैदानी इलाकों में 12 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा-पंजाब और राजस्थान में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। होली के दिन बादलों के छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश रंगों का मजा किरकिरा कर सकती है। उधर, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी के साथ बारिश होने से दिन में कोल्ड डे की स्थिति बनने से कड़ाके की सर्दी परेशान करेगी। अगले 24 घंटे में पूर्वोत्तर के राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

Image

भारत का मौसम कल

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। आईएमडी के मुताबिक, होली तक हवाओं के साथ बादल आते जाते रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। अगले 24 घंटे में पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। स्काईमेट के मुताबिक, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। सिक्किम और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से न्यूनतम तापमान माइनस में जाने की संभावना है, जिससे दिन में कोल्ड डे जैसी स्थिति रहेगी और लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास होगा। 14 मार्च यानी होली के दिन बारिश रंगों का मजा फीका कर सकती है। कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि हो सकती है।

अगले 24 घंटे का मौसम

स्काईमेट ने बताया कि पंजाब में हल्की बारिश की संभावना है। अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है। गोवा और कर्नाटक में 12 मार्च तक गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति बनी रह सकती है। 11 और 12 मार्च को गुजरात, राजस्थान के कुछ इलाकों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति संभव है। 11 से 13 मार्च के बीच विदर्भ और ओडिशा के कुछ इलाकों में लू परेशान कर सकती है।

यूपी में कल का मौसम

यूपी में होली के दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। खासकर, अलीगढ़ बरेली, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, आगरा, रामपुर, बहराइच, बुलंदशहर, मथुरा, और हाथरस जैसे जिलों में भी हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि, उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिससे भीषण गर्मी का एहसास होगा। कमोबेश यही हालाता बिहार, हरियाणा और पंजाब में भी देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर मौसम होली का रंग फीका करेगा।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान के कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है तथा राज्य के बाड़मेर में सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार, राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इसके अलावा जालोर में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री, जैसलमेर में 39.5 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 38.4 डिग्री, सिरोही में 38.3 डिग्री, जोधपुर में 38.1 डिग्री तथा पाली व बीकानेर में 38-38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य के शेष अधिकांश भागों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से छह डिग्री अधिक रहा है। 13 से 15 मार्च के दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंशिक रूप से बादल छाए रहने व उत्तर-पश्चिम व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना है। 14 मार्च को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली में मंगलवार की सुबह धूप निकली और न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तामान से 1.7 डिग्री अधिक है। आईएमडी ने मंगलवार को दिन के दौरान तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। दिल्ली में 13 मार्च से मौसम बदलेगा और होली के दिन रंगों के साथ बादल बरसेंगे।

दिल्ली में कितना प्रदूषण?

सीपीसीबी के मुताबिक, सुबह 9 बजे एक्यूआई 283 रहा जो, ‘खराब’ श्रेणी में आता है और सोमवार को यह 197 यानी ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया था। एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

तमिलनाडु में गर्मी का अलर्ट

तमिलनाडु में भीषण गर्मी का अलर्ट है। अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। चेन्नई में अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जो 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाएगा। बढ़ते तापमान के बावजूद तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में अगले सप्ताह बारिश हो सकती है। 13 मार्च तक अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहने की उम्मीद है, जो 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली17 डिग्री सेल्सियस33 डिग्री सेल्सियस
मुंबई27 डिग्री सेल्सियस37 डिग्री सेल्सियस
पटना21डिग्री सेल्सियस32 डिग्री सेल्सियस
लखनऊ20 डिग्री सेल्सियस33 डिग्री सेल्सियस
भोपाल21 डिग्री सेल्सियस34 डिग्री सेल्सियस
जयपुर21 डिग्री सेल्सियस36 डिग्री सेल्सियस
देहरादून14 डिग्री सेल्सियस27 डिग्री सेल्सियस
शिमला7 डिग्री सेल्सियस19 डिग्री सेल्सियस
चंडीगढ़17 डिग्री सेल्सियस21 डिग्री सेल्सियस
कश्मीर1 डिग्री सेल्सियस9 डिग्री सेल्सियस
चेन्नई27 डिग्री सेल्सियस30 डिग्री सेल्सियस

कहां सबसे ज्यादा गर्मी?

दक्षिण भारत से लेकर पश्चिम तक अभी से मार्च वाली गर्मी का एहसास हो रहा है। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और गुजरात में गर्मी का प्रकोप शुरु हो गया है। कुल मिलाकर सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है। उधर, केरल में भीषण गर्मी के मद्देनजर लू और सनबर्न का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

सनबर्न क्या होता है

गर्मियों के मौसम में सनबर्न का अलर्ट रहता है। सनबर्न त्वचा के लिहाज से काफी हानिकारक होती है। चिकित्सा की भाषा में इसे डर्माटाइटिस सोलारिस कहा जाता है। सनबर्न सूरज की यूवी किरणों के ज्यादा संपर्क में आने से होती है। इससे स्किन पर इरिटेशन होने लगती है, जिससे त्वचा में छाले, सूजन और लाल दाग पड़ने लगते हैं और दर्द होने लगता है। कुल मिलाकर स्किन झुलस जाती है, जिससे उसका कलर डार्क हो जाता है।

कोल्ड डे क्या है?

कश्मीर-हिमाचल प्रदेश में अभी भी कोल्ड के जैसी स्थिति है। लोग जानना चाहते हैं कि Cold Day क्या होता है? तो बता दें कि आईएमडी के मुताबिक, कोल्ड डे तब माना जाता है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियत कम दर्ज किया जाए। उन दिनों को कोल्ड डे में काउंट करते हैं। इस दौरान दिन और रात के तापमान में अधिक अंतर नहीं होता है, लिहाजा लोगों को सर्दी से राहत की उम्मीद कम रहती है।

हीटवेव का अलर्ट जारी

देश भर में मौसम के मिजाज में नाटकीय रूप से उतार-चढ़ाव को देखते हुए हीटवेव अलर्ट जारी किया है। जहां कुछ इलाकों में बारिश हो रही है, वहीं कुछ इलाकों में अत्यधिक गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे दिल्ली-एनसीआर को अस्थायी राहत मिल रही है। आईएमडी ने मार्च से मई तक सामान्य से अधिक तापमान का अनुमान लगाया है, जिससे आने वाले महीनों के बारे में चिंताएं बढ़ गई हैं। खासकर, महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारत के राज्य विशेष रूप से प्रभावित होंगे। आईएमडी इन बदलावों के लिए जलवायु परिवर्तन को जिम्मेदार माना है। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी के लिए तैयार रहने की जरूरत है।

हीटवेव क्या है?

भीषण गर्मियों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया जाता है। हीटवेट तब होती है जब किसी खास जगह पर तीन दिन तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान असामान्य रूप से गर्म होता है। इसे उस क्षेत्र की स्थानीय जलवायु और पिछले मौसम के संबंध में माना जाता है। इस दौरान तापमान सामान्य औसत से अधिक पहुंच जाता है तो उसे हीटवेव कहा जाता है। खासकर, मार्च से जून के दौरान और कुछ दुर्लभ मामलों में जुलाई के महीने में ये स्थिति बनती है। हीटेवव के दौरान लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है। आमतौर पर शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होने पर पानी की कमी बुखार, उल्टी, दस्त, थकान, कमजोरी इत्यादि लक्षण दिखाई देते हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article