शहर

कल का मौसम 9 अगस्त : रक्षाबंधन पर होगी बारिश मूसलाधार, गिरेंगे पत्थर होगा वज्रपात; आंधी-तूफान से रहें सावधान

Kal Ka Mausam, 09 अगस्त 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : उत्तर भारत के दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में रक्षाबंधन तक मौसम का रुख थोड़ा सुस्त रहेगा, जिससे उमस बेचैन कर सकती है। हालांकि, मौसम विभाग ने 9 अगस्त को उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में काले बादलों के बीच आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने के साथ भारी से भारी बारिश की संभावना जताई है। पूर्वोत्तर और दक्षिण में भी अच्छे मानसून के संकेत हैं।

Image

कल का मौसम

कल का मौसम कैसा रहेगा 09 अगस्त 2025 : सावन माह में अच्छी खासी बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम काफी सुहावना रहा और लोगों को गर्मी से राहत रही। अब भादो माह की शुरुआत तेज वर्षा के साथ होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 8 से 10 दिनों तक मानसून के सक्रिय रहने की बात कही है। खासकर, रक्षाबंधन के दिन बादलों के छाए रहने और हल्की से मध्यम हवाओं के साथ मौसमी गतिविधियां जारी रह सकती हैं। 9 अगस्त को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के कुछ हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। इस दौरान आंधी के साथ तेज वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने एवं कहीं कहीं हल्के ओलावष्टि का अलर्ट है। अगले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बादल फटने अतिवृष्टि और लैंडस्लाइड होने का खतरा बरकरार है। लिहाजा, लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। दक्षिण भारत में एक बार फिर मानसून के एक्टिव होने से पुदुचेरी, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा में तेज वर्षा होने का अनुमान है। उधर, पूर्वोत्तर में सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में अच्छे मानसून के संकेत हैं। इन सभी राज्यों में प्रवाहित नदियां उफान पर हैं, जिससे तराई के इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

यूपी का मौसम कल

उत्तर प्रदेश में 8 से 9, 10 और 11 अगस्त तक मेघ गर्जन के साथ आंधी और झमाझम बारिश का अलर्ट है। मानसून की वापसी के कारण बुंदेलखंड के झांसी, बांदा, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट, जालौन, कानपुर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, कासगंज, एटा, हाथरस, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, सहारनपुर, मेरठ, बागपत, नोएडा, गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उधर, पूर्वी यूपी के मिर्जापुर, चंदौली, प्रयागराज, सोनभद्र, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर और संतरविदास नगर, देवरिया, बस्ती, बलरामपुर, गोंड़ा, बस्ती, गाजीपुर और मऊ इलाकों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। उधर, पहाड़ों में जारी भारी वर्षा के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। तराई के क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात हैं। इस दौरान खराब मौसम के दौरान आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है, लिहाजा लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। पिछले कई दिनों से राजधानी और उसके आसपास के शहरों में तेज बारिश नहीं हुई, बल्कि धूप निकलने से उमस का स्तर बढ़ गया है। मौसम विभाग की मानें तो 9 और 10 अगस्त को बहुत अच्छी खासी बारिश नहीं होगी, लेकिन 11 और 12 अगस्त से मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगा। इस दौरान तेज हवाओं के साथ मध्यम वर्षा होगी, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी। फिलहाल, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

बिहार का मौसम कैसा रहेगा?

बिहार में 9 से 12 अगस्त को तेज हवाओं के साथ ठनका गिरने और तेज वर्षा का अलर्ट घोषित है। मौसम विभाग ने 24 घंटे के दौरान किशनगंज, मधुबनी, जमुई, बांका, पूर्वी चंपारण, सीवान, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, सुपौल, भागलपुर, अररिया, शेखपुरा, पूर्णिया, मधेपुरा, सीतामढ़ी और शिवहर में मेघ गर्जन के साथ तेज हवाएं और ठनका गिरने की चेतावनी है। उधर, नेपाल और बिहार के विभिन्न हिस्सों में जारी बारिश के कारण गंडक, सोन, कोसी और बागमती के साथ कई अन्य छोटी बड़ी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर है, जिससे तराई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात हैं। बक्सर, आरा, पटना, बेगूसराय, मुंगेर और भागलपुर में गंगा नदी पर उफान पर है। मधुबनी, सुपौल और सहरसा में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। कोसी के साथ बूढ़ी, कमला बलान, पुनपुन और गंगा नदियां उफान पर हैं, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का कहर है। कई जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली28 °C36 °C
मुंबई28 °C30 °C
भोपाल 24 °C29 °C
जयपुर 29 °C33 °C
देहरादून24 °C29 °C
शिमला18 °C25 °C
जम्मू-कश्मीर12 °C29 °C
लखनऊ26 °C30 °C
पटना27 °C30 °C
हैदराबाद23 °C28 °C
चेन्नई27 °C33 °C

राजस्थान का मौसम

राजस्थान में झमाझम बारिश के संकेत कम हैं। अगले 2 से 4 दिन छिटपुट मौसमी गतिविधियां होने की संभावना है। कई इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो राज्य के पश्चिम हिस्सों बीकानेर और जोधपुर में 2 से 3 दिन बारिश नहीं होगी। हालांकि, रक्षाबंधन के दिन से बादलों की आवाजाही शुरु होगी और गरच चमक के साथ बौछारें गिर सकती हैं, जिससे थोड़ा तापमान कंट्रोल होगा।

मध्य प्रदेश में मौसम कैसा है?

मध्य प्रदेश में 9 और 10 अगस्त को भारी बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, कटनी पन्ना, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, शिवपुरी, दिगंबर, दतिया, चंद्रपुर, गुना, सागर, विदिशा में अच्छी बारिश हो सकती है। लेकिन, नीमच, मंदसौर, झाबुआ, उज्जैन, खार, खंडवा इंदौर, धार, खारगौन में अगले 2 दिन में तेज मौसमी गतिविधियां होगी। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट है।

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड में बारिश से पनपे हालात अभी सामान्य नहीं हुए हैं। एक बार फिर मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न इलाकों में भारी वर्षा का अलर्ट है। कई स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। आईएमडी की मानें तो 8 अगस्त से अगले कुछ दिन तक नैनीताल, देहरादून, पौड़ी, टिहरी और चंपावत समेत कई जिलों में बारिश ऑरेंज अलर्ट रहेगा। अधिक बारिश के कारण इन इलाकों में नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ा हुई, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ और कई जगह लैंडस्लाइड का खतरा बना हुई है। आगे हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, धर्मशाला, कसौली, बिलासपुर, ऊना, शिमला, मनाली, पालमपुर और नैना देवी समेत कई इलाकों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश का अलर्ट है।

मुंबई का मानसून

मुंबई समेत महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सो में मौसमी गतिविधियां थोड़ी सुस्त रहेंगी। हालांकि, 11 और 12 अगस्त तक एक नए साइक्लोनिक सर्कुलेशन के बनने से मुंबई और कोंकण तट पर अच्छी खासी बारिश हो सकती है। मौसम के सुहावना होने से लोगों को उमस से राहत मिलेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सयस के आसपसा रहने की संभावना है। कुछ इसी प्रकार का मौसम गुजरात के विभिन्न हिस्सों पर देखा जा सकता है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article