मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए देश के अधिकांश राज्यों में मौसमी गतिविधियां होने के संकेत दिए हैं। खासकर, पहाड़ों पर सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय भागों पर तेज हवाओं के साथ बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी रखा गया है। हालांकि, मैदानी हिस्सों पर आंशिक असर दिखाई देगा। 4 और 5 मई को समूचे उत्तर भारत में विक्षोभ का बड़ा असर रहेगा, जिससे हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और तेज धूल भरी आंधी के साथ झमाझम बारिश से मौसम बदला रहेगा। पानी बरसने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कई डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। स्काईमेट ने मंगलवार, बुधवार और गुरुवार तक केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध प्रदेश के तटीय भागों पर चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव रहने से वर्षा होने का अलर्ट जारी किया है। उधर, पूरे पूर्वोत्तर भारत में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। उधर, महाराष्ट्र और गुजरात में गर्मी के बीच आंशिक तौर पर मौसम बदल सकता है।
यूपी में बारिश होगी क्या
उत्तर प्रदेश में तेज गर्मी के बादलों का रुख बदला गया है। सोमवार सुबह से ही कई जिलों में आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि से मौसम बदल गया है। आईएमडी की मानें तो राजधानी लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर और कानपुर समेत करीब 22 जिलों में पानी बरसने से गर्मी से राहत मिली है। लखनऊ मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में तेज आंधी, बारिश, ओले और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा रहेगा। 4 से लेकर 7 मई के बीच 40 से 60 किलोमीटर की रफ्तार वाली हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान कई डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। फिलहाल, अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री तक गिर गया है। इस पूरे सप्ताह लू से राहत रहेगी।
बिहार में बारिश का मौसम
बिहार में पिछले कई दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव के बाद अब गर्मी से राहत है। प्रदेश के करीब 20 जिलों में आंधी-बारिश से तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग ने पूरे बिहार में अलर्ट जारी करते हुए ठनका गिरने और पानी बरसने का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। कुछ जिलों में रेट अलर्ट जारी रखा गया। मंगलवार तक तेज आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। खासकर, पटना, बेगूसराय, मोतिहारी, बेतिया, सीवना, गोपालगंज, छपरा, बक्सर समेत कई जिले बारिश से भीगेंगे।
दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में रविवार की रात से अचानक बदले मौसम ने गर्मी से बड़ी राहत दी है। अधिकांश हिस्सों पर धूल भरी आंधी के बाद मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे तापमान सामान्य से कई डिग्री सेल्सियस गिर गया, जिससे गर्मी से बड़ी राहत मिली। आईएमडी की मानें तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस के आसपान रहने का अनुमान है। सोमवार और मंगलवार को भी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसमी गतिविधियों के कारण हवा की क्वालिटी में बड़ा सुधार देखा जा रहा है। एक्यूआई करीब 110 के आसपास है, जिससे लोगों को साफ हवा नशीब हुई। CPCB के आंकड़ों के मुताबिक, एक्यूआई 0 से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है। सीपीसीबी के मुताबिक, इस सप्ताह एयर पॉल्यूशन से काफी राहत मिल सकती है।
हरियाणा-पंजाब में बारिश
हरियाणा और पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ का असर है। जिससे कई जिलों में मौसम का रुख बदला हुआ है। आईएमडी ने बताया कि रविवार से आंधी के साथ बारिश होने से तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। अगले 24 घंटे के दौरान करीब 11 जिलों भिवानी, महेंद्रगढ़, सिरसा, फतेहाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत कई जिलों में 50 की रफ्तार से हवाएं चलने और झमाझम पानी गिरने का अलर्ट है। कई स्थानों पर आकाशीय बिजली के खतरे के बीच ओलावृष्टि की चेतावनी है। कमोबेश ऐसा ही मौसम पंजाब के कुछ हिस्सों पर दिखाई दे रहा है।
5 मई (मंगलवार) का तापमान
| शहर का नाम | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
| दिल्ली | 23°C | 32°C |
| चंडीगढ़ | 21°C | 32°C |
| जयपुर | 22°C | 34°C |
| भोपाल | 23°C | 38°C |
| मुंबई | 30°C | 33°C |
| कोलकाता | 25°C | 34°C |
| चेन्नई | 28°C | 34°C |
| बेंगलुरु | 23°C | 33°C |
| रांची | 20°C | 32°C |
| पटना | 22°C | 35°C |
| लखनऊ | 22°C | 29°C |
| देहरादून | 18°C | 26°C |
| शिमला | 12°C | 20°C |
| कश्मीर | 4°C | 12°C |
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का बड़ा असर दिखाई दे रहा है। कई हिस्सों पर तेज आंधी और बारिश से गर्मी से काफी राहत है। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, अगले 24 घंटे में कई जिलों में मेघ गर्जन और आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सीकर में 48.0 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। फिलहाल, अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आईएमडी ने अगले 2 दिन तक राज्य के 19 जिलों में तेज आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और 8 जिलों में येलो अलर्ट घोषित है। इस दौरान ओलावृष्टि की चेतावनी है।
उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड का मौसम पूरी तरह बदला हुआ है। पिछले कई दिनों से मौसमी गतिविधियां जारी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कई दिनों तक रूद्रप्रायग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के पर्वतीय भागों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश के साथ बर्फबारी जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान तेज आंधी और आकाशीय बिजली गिरने व ओलावृष्टि की चेतावनी है। अगले 72 घंटों तक मौसम खराब रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है। वहीं, देहरादून, नैनीताल और टिहरी समेत कई हिस्सों पर 50 किमी. की रफ्तार से हवाएं चलने और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट है। उधर, केदारनाथ में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और बाद में बारिश और बर्फबारी भी शुरू हो गई, जिससे लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ रहा है।
हिमाचल प्रदेश का मौसम कैसा है
हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का बड़ा असर देखा जा रहा है। पिछले 72 घंटों से राज्य ऊचे हिस्सों पर बादलों की कलाबाजियां जारी हैं। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को भी तेज अंधड़ और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और 6-7 मई को येलो अलर्ट घोषित है। शिमला मौसम केंद्र की मानें तो कुल्लू, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और शिमला में बारिश के साथ बर्फ गिरने की बात कही है, जबकि हमीरपुर, चंबा, ऊना, बिलासपुर में 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने, आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना है।
कश्मीर का मौसम कैसा है
जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय भागों से लेकर कुछ मैदानी हिस्सों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से आंधी-बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का सिलसिला जारी है, जिससे तापमान में करीब 5 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है और कई हिस्सों पर लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले 36 घंटे के दौरान 40 से 50 किमी. की रफ्तार वाली हवाएं चलेंगी और कहीं-कहीं ओलावृष्टि के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहेगा। श्रीनगर, पहलगाम, गुलमर्ग, कटरा, भद्रवाह समेत कई स्थानों पर मौसम खराब रहेगा।
असम में बारिश का अलर्ट
पूर्वोत्तर के राज्यों में पिछले 10 दिन मौसम का मिजाज पूरी तरफ से बदला हुआ है। मौसम विभाग ने बताया कि अप्रैल माह से ही प्री मानसून के संकेत मिल मिलने लगे थे, जहां से आंधी-तूफान और बारिश की गतिविधियों ने भीषण गर्मी और लू पर कंट्रोल रखा। अगले 5 दिन तक सिक्किन, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर दिखाई देगा और 70 से 80 किलोमीटर वाला तूफान चलेगा। इस दौरान मेघ गर्जन के साथ मूसलाधार बारिश और ओले गिरने का खतरा रहेगा। आईएमडी ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है। फिलहाल, हीटवेव से राहत रहेगी।
केरल-तमिलनाडु का मौसम
दक्षिण भारत के राज्यों में भीषण गर्मी और लू की गतिविधियां थमी हुई हैं। खासकर, समुद्र तटीय हिस्सों पर चक्रवाती परिसंचण के प्रभाव से मौसम में परिवर्तन देखे जा रहे हैं। करीब एक सप्ताह से मौसमी गतिविधियां रिकॉर्ड की जा रही हैं। मौसम विभाग ने बताया कि 5 से 7 मई तक केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में तेज हवाएं चलने के साथ भारी बारिश हो सकती हैं। उधर, पश्चिमी घाट के कुछ हिस्सों पर भी मौसम का आंशिक असर दिखाई देगा। अगर, बात गुजरात और महाराष्ट्र की करें तो यहां भी तापमान में बढ़ोतरी के बीत आंशिक तौर बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी या बारिश की संभावना है।
