शहर

आज का मौसम 05 जुलाई 2025 : बादल फटेंगे, दरकेंगे पहाड़! वीकेंड पर बारिश संग आएगा तूफान; बिजली गिरने का अलर्ट

Aaj Ka Mausam, 05 जुलाई 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक आसमान पर बादलों का डेरा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक तेज मौसमी गतिविधियां होने की चेतावनी जारी की है। 5, 6, 7, 8 और 9 जुलाई तक दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा-पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में आंधी-तूफान के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश का अलर्ट है। उधर, मुंबई, गुजरात और पूर्वोत्तर में अरुणाचल, असम, सिक्किम एवं दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों में भीषण मानसूनी बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Image

कल का मौसम

Aaj Ka Mausam (आज का मौसम कैसा रहेगा) : उत्तर भारत को बादलों ने ढक लिया है। हल्की से मध्यम हवाएं बह रही हैं और सूरज की लुकाछिपी से उमस भी महसूस की जा रही है। लेकिन, आने वाले कुछ घंटों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आईएमडी ने अगले 24 घटों के दौरान महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। इसके अतिरिक्त उत्तर भारत में बादलों की आवाजाही शुरू है। बिहार से लेकर यूपी, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा-पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले 2 से 3 दिन लगातार आंधी-तूफान के साथ मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। इस दौरान बिजली कड़कने और ओलावृष्टि होने के साथ नदियों का जलस्तर बढ़ने की चेतावनी जारी की गई है। उधर, पूर्वोत्तर के हिस्सों में मौसमी गतिविधियां होने से असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मणिपुर और मेघालय में बारिश से जनजीवन प्रभावित है। स्काईमेट के मुताबिक, ये गतिविधियां अभी जारी रहेंगी, जिससे बाढ़ का खतरा बना रहेगा। कमोबेश यही हालात केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बने रहने की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बादल फटने का अलर्ट जारी है, जिससे पहाड़ों के दरकने का खतरा बना हुआ है।

शहर का नामन्यूनतम तापमान °Cअधिकतम तापमान °C
लखनऊ28 33
भोपाल 23 27
दिल्ली29 35
मुंबई29 30
जयपुर 27 34
पटना28 35
शिमला2025
देहरादून 25 29
कश्मीर 15 19
चंडीगढ़29 34
बेंगलुरु2228
हैदराबाद 24 31

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में अगले कुछ दिन तक मौसमी गतिविधियां तेज रहेंगी। मौसम विभाग ने 5 से 9 जुलाई तक राज्य की राजधानी पटना, सुपौल, बक्सर, मधेपुरा, भोजपुर, दरभंगा, बांका, मुजफ्फरपुर, मुंगेर, नवादा, शेखपुरा, सहरसा, बेगूसराय, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, खगड़िया, जमुई और गया के अधिकतम भागों में मानसूनी बारिश की स्थिति बने रहने की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान वज्रपात और बाढ़ का खतरा भी रहेगा। बारिश के कारण तापमान में काफी कमी आएगी, जिससे गर्मी से राहत रहेगी।

यूपी कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में कल से बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो 9 जुलाई तक मौसमी गतिविधियां बनी रहेंगी। आईएमडी के मुताबिक, वाराणसी, चंदौली, संत रविदास नगर, सोनभद्र, प्रयागराज, चित्रकूट, कौशांबी, गाजीपुर, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कौशांबी, फतेहपुर और कानपुर समेत अन्य इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है। तेज हवाओं और खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे रुकने से बचना होगा।

नोएडा-गुरुग्राम का मौसम

काले बादल, मध्यम हवाएं दिल्ली-एनसीआर के मौसम को खुशनुमा बना रही हैं। मौसम विभाग के कयास के मुताबिक, 4 जुलाई से बारिश का सिलसिला शुरू होगा और 10 जुलाई तक रुक-रुककर जारी रहेगा, जिससे अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की जाएगी, जो गर्मी और उमस से राहत देने के लिए काफी होगा। 5 जुलाई को नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सिय रहने की संभावना है।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आसमान बादलों के पीछे छिप गया है और हल्की ठंडी हवाएं गर्मी से राहत दे रही हैं। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, वीकेंड पर 4 जुलाई यानी शनिवार-रविवार से लेकर 8 जुलाई तक आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। आईएमडी ने कहा है कि अगले 5 दिन गरज चमक के साथ बौछारें गिर सकती हैं औरआसमान में बादलों की उपस्थिति के कारण वातावरण नम बना रहेगा, जिससे तापमान में कमी देखी जाएगी और गर्मी-उमस का लेवल कम होगा। अगर, अधिकतम तापमान की बात करें तो 35 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 से 27 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। वहीं, बारिश के प्रभाव से पॉल्यूशन का स्तर कम होगा, जिससे साफ हवा में सांस ले सकेंगे। शुक्रवार को एक्यूआई महज 72 रहा, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है।

हरियाणा-पंजाब का मौसम

कमोबेश ऐसा ही मौसम हरियाणा और पंजाब के अधिकतर हिस्सों में देखा जाएगा। चंडीगढ़ से लेकर अमृतसर, बठिंडा होशियारपुर, पठानकोट, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, तरनतारन, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब में 4 और 5 जुलाई को तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट है। ये गतिविधियां 6 और 7 जुलाई को भी जारी रहेंगी, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। कुछ इसी प्रकार का मौसम हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में नजर आएगा। इस दौरान महेंद्रगढ़, पानीपत, करनाल, फतेहाबाद, झज्जर और सोनीपत में आंधी और गरज चमक के साथ बारिश दर्ज की जाएगी।

राजस्थान में कैसा है मौसम

राजस्थान में दक्षिण पश्चिम मानसून के एक्टिव होने से तेज बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो पोकरण में सर्वाधिक 128 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आईएमडी ने राज्य के अनेक हिस्सों में वीकेंड पर शनिवार और रविवार को तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर और जोधपुर समेत अन्य हिस्सों में अगले 4 से 5 दिन बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। कहीं-कहीं अत्यधिक वर्षा से बाढ़ का खतरा मंडरा सकता है।

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मानसूनी बारिश और बादल फटने से तबाही मची हुई है। अचानक एक साथ अत्यधिक पानी गिरने से बाढ़ और पहाड़ों के दरकने यानी भूस्खलन के कारण बड़ी जनहानि हुई है। कई लोगों की मौत और कई लोगों के लापता होने की खबर है। मौसम विभाग ने मंडी, चंपा, शिमला, सिरमौर, मनाली, कुल्लू समेत राज्य के कई हिस्सों में शनिवार से लेकर मंगलवार तक भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान बादल फटने, आकाशीय बिजली गिरने, लैंडस्लाइड और अचानक बाढ़ आने का अलर्ट है, लिहाजा खराब मौसम के दौरान लोगों को सतर्क रहना होगा।

उत्तराखंड में भारी बारिश

उत्तराखंड में भारी बारिश से लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। बारिश के कारण झील में पानी का स्तर बढ़ गया है। राज्य में बारिश के कारण सड़कें बंद कर दी गई हैं और चारधाम यात्रा भी बाधित हो रही है। सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच पहाड़ों से मलबा गिरने से कई हाईवे पर यातायात प्रभावित है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन तक बादलों के छाए रहने, गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article