शहर

JK Weather: जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी से बढ़ी ठंड; अभी जारी रहेगी मौसम की मार, कई प्रमुख रास्ते भी बंद

जम्मू-कश्मीर में पिछले 12 घंटों से बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है, जिससे श्रीनगर, गुलमर्ग और पहलगाम समेत कई जगहों का तापमान भी गिरा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। कई प्रमुख रास्ते अभी भी बंद हैं।

Image

सांकेतिक फोटो (ANI)

Photo : ANI

JK Weather: जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। बीती रात भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई। जिसके चलते ठंड बढ़ गई है। वहीं, श्रीनगर में रातभर बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मशहूर टूरिस्ट जगहों गुलमर्ग और पहलगाम में न्यूनतम तापमान क्रमशः माइनस 7 और माइनस 1.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह और मुगल रोड अभी भी बंद हैं। रास्ता बहाल करने के लिए बर्फ हटाने का कार्य जारी है।

3 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी जारी

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में आज भी कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 2 फरवरी को रात में कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। वहीं, 3 फरवरी को भी ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। किसानों को अगले छह दिनों तक खेती का काम बंद रखने की सलाह दी गई है, जबकि कुपवाड़ा, बांदीपोरा और गांदरबल जिलों के हिमस्खलन संभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को इन जगहों पर बहुत सावधानी से चलने की सलाह दी गई है। ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों और ट्रांसपोर्टरों को सुझाव दिया है कि वे श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे की लेटेस्ट स्थिति जानने के लिए ट्रैफिक डिपार्टमेंट के कंट्रोल रूम से संपर्क किए बिना यात्रा न करें।

जम्मू-कश्मीर में पिछले 12 घंटों में बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस, कटरा शहर में 9.6, बटोटे में 4.2, बनिहाल में 2.4 और भद्रवाह में 0.9 डिग्री सेल्सियस रहा। घाटी और जम्मू दोनों डिवीजनों में दिन के तापमान में सुधार हुआ है। शनिवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस और जम्मू में 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम में सुधार होते ही खुल जाएंगे रास्ते

श्रीनगर-लेह और मुगल रोड अभी भी गाड़ियों की आवाजाही के लिए बंद हैं। इन हाईवे को सामान्य ट्रैफिक के लिए फिर से खोलने के लिए बर्फ हटाने वाली मशीनें काम कर रही हैं। जैसे ही स्थिति सामान्य होगी, रास्तों को खोल दिया जाएगा। पर्यटकों को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए। किसी भी प्रकार की सहायता या ताजा जानकारी के लिए लोग ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट श्रीनगर के हेल्पलाइन नंबर 0194-2450022, 2485396, 1800-180-7091 या 103 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं, रामबन क्षेत्र के लिए टीसीयू रामबन के नंबर 9419993745 और 1800-180-7043 जारी किए गए हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मौसम में सुधार होते ही सड़कों और हवाई सेवाओं को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास किए जाएंगे।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article