शहर

Jharkhand: पत्थरों से कुचला...गले को दबाया! गुमला में 21 वर्षीय युवक की बेरहम मौत से हड़कंप, जांच जारी

झारखंड के गुमला सदर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। 21 वर्षीय गणेश सिंह का शव फुटबॉल मैदान के पास संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ, उसके पास उसकी स्कूटी भी पाई गई। पुलिस शुरुआती जांच में हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

21-Year-Old Youth Brutally Murdered in Gumla (Symbolic Photo: iStock)

गुमला में 21 साल के युवक की बेरहमी से हत्या (सांकेतिक फोटो: iStock)

Photo : iStock

Gumla Youth Murder: झारखंड के गुमला सदर थाना क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसे पत्थरों से कुचला गया और गला दबाकर मार दिया गया। मृतक का शव सोमवार दोपहर अहरा डाढ़ फुटबॉल मैदान शिलम से बरामद किया गया। पुलिस ने मृतक की पहचान शिलम गांव के 21 वर्षीय गणेश सिंह के रूप में की। पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों की सूचना मिलने के बाद सदर थाना की टीम मौके पर पहुंची, जहां फुटबॉल मैदान के पास युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ मिला।

शौर्य यात्रा में हिस्सा लेने गया था युवक

शव के पास युवक की स्कूटी भी मिली है। मृतक के पिता शंभू सिंह ने बताया कि गणेश सिंह रविवार दोपहर घर से यह कहकर निकला था कि वह गुमला में आयोजित शौर्य यात्रा में हिस्सा लेने जा रहा है। शाम को वह कुछ समय के लिए घर लौट आया और फिर पंदन टोली में एक युवती से मिलने के लिए स्कूटी पर निकल गया। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया और वह रातभर घर नहीं लौटा।

शव और स्कूटी एक साथ

परिजनों ने जब लंबे समय तक गणेश के घर न लौटने पर चिंता जताई, तो सोमवार को उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान, अहरा डाढ़ की ओर मवेशी चराने गए कुछ ग्रामीणों ने फुटबॉल मैदान के पास एक युवक का शव और स्कूटी देखी। उन्होंने तुरंत इस घटना की जानकारी गांव वालों और पुलिस को दी। थाना प्रभारी सुरेश करमाली ने बताया कि प्रारंभिक निरीक्षण से प्रतीत होता है कि युवक की हत्या पत्थरों से मारकर और गला दबाकर की गई है।

मामले की जांच जारी

हालांकि, हत्या के असली कारण और परिस्थितियां पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगी। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत एकत्रित किए हैं और मृतक के परिजनों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह हत्या किसी प्रेम संबंध से जुड़े विवाद के कारण हुई हो सकती है, लेकिन पुलिस मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर कर रही है।

(इनपुट - आईएएनएस)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

 Nilesh Dwivedi
Nilesh Dwivedi author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article