शहर

Godda Loksabha Election 2024: जीत का चौका लगाएंगे निशिकांत या प्रदीप यादव देंगे पटखनी, अब 4 जून का इंतजार

Godda Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में झारखंड की गोड्डा सीट पर चुनाव 1 जून को होने हैं। यहां सीधा मुकाबाला बीजेपी के निशिकांत दुबे और कांग्रेस के प्रदीप यादव के बीच है।

Image

गोड्डा लोकसभा चुनाव 2024

Godda Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में झारखंड राज्य की गोड्डा लोकसभा सीट पर सातवें चरण के मतदान होने हैं। इस सीट पर सभी लोगों की निगाहें टिकी हुई है। गोड्डा को भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी का गढ़ माना जाता है। गोड्डा लोकसभा सीट पर पहली बार लोकसभा चुनाव 1962 में हुए थे। 1962, 1967, 1971, 1980, 1984 और 2004में कांग्रेस ने यहां जीत हासिल की थी। लेकिन उसके अलावा 8 बार इस सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की है। 2009 से लेकर 2019 तक बीजेपी के निशिकांत दुबे इस सीट से जीत हासिल करते आए हैं। वहीं 2019 में निशिकांत दुबे से हारने वाले प्रदीप यादव को इस बार फिर कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतारा है। अब, देखना ये है कि गोड्डा सीट पर कांग्रेस बाजी मारती है या बीजेपी। क्या पिछले तीन लोकसभा चुनाव की तरह इस बार भी निशिकांत दुबे जीत हासिल करते हैं कि या कांग्रेस के प्रदीप यादव बाजी मारते हैं। इसका फैसला तो 4 जून को लोकसभा 2024 के रिजल्ट की घोषणा के बाद ही होगा।

गोड्डा से कैंडिडेट कौन है

झारखंड राज्य की गोड्डा लोकसभा सीट भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी का गढ़ माना जाता है। गोड्डा लोकसभा सीट पर पहली बार लोकसभा चुनाव 1962 में हुए थे। 1962, 1967, 1971, 1980, 1984 और 2004 में कांग्रेस ने यहां जीत हासिल की थी। लेकिन उसके अलावा 8 बार इस सीट पर बीजेपी जीत हासिल कर रही है। 2009, 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव में अपनी जीत का परचम लहराने वाले निशिकांत दुबे को एक बार फिर बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 का टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने प्रदीप यादव पर एक बार फिर विश्वास करते हुए उन्हें टिकट दिया है।

बता दें कि 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में प्रदीप यादव और निशिकांत दुबे आमने सामने थे। 2019 में निशिकांत दुबे ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की। इन दोनों के अलावा बहुजन समाज पार्टी ने बजरंगी महथा को चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि झारखंड की गोड्डा लोकसभा सीट पर सातवें चरण में 1 जून 2024 को मतदान होगा। इस दिन सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी, जिसका फैसला 4 जून को होगा।

निशिकांत दुबे - भाजपा

प्रदीप यादव - कांग्रेस

बजरंगी महथा - बसपा

सूरज कुमार अमन - बीएचडीआरपी

कालिपदा मुर्मू - एसयूसीआई

केतन कुमार - आरटीआरपी

कुमारी दिलेश्वरी - एपीओआई

रामेश्वर मंडल - पीपीआई(डी)

अरुण कुमार - एनवाईडीएस

अनूप कुमार - पीबीआई

ज्ञानेश्वर झा - जेजेपी

टिपलाल साह - लोकहाप

ब्रजकिशोर पंडित - एबीएचएमवीएमपी

अरुण मरिक - आईएनडी

अविसेक आनंद झा - आईएनडी

के. रंगैया - आईएनडी

मुकेश कुमार झा - आईएनडी

नीलेश कुमार गुप्ता - आईएनडी

उदय शंकर खवारे - आईएनडी

निशिकांत दुबे

2009, 2014, 2019 में गोड्डा लोकसभा सीट पर जीत हासिल करने के बाद बीजेपी के निशिकांत दुबे एक बार फिर सांसद बनने की तैयारी में है। निशिकांत दुबे के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा तक चुनावी प्रचार कर चुके हैं। अब देखना ये है कि पिछले लोकसभा चुनाव में प्रदीप यादव को हार का स्वाद चखाने वाले निशिकांत दुबे इस बार भी चुनावी रण में विजय हासिल करते हैं या नहीं।

प्रदीप यादव

इंडिया गठबंधन से गोड्डा सीट के लिए चुने गए कांग्रेस के उम्मीदवार प्रदीप कुमार ने कई बार पार्टियां बदली है। वह बीजेपी के उम्मीदवार के रूप में गोड्डा लोकसभा सीट से 2002 में सांसद के रूप में चुने गए थे। वर्ष 2007 में उन्होंने झारखंड विकास मोर्चा में शामिल होने के लिए बीजेपी को छोड़ा। झारखंड विकास मोर्चा का बीजेपी में विलय होने के बाद वह कांग्रेस में शामिल हुए। प्रदीप यादव पहले कई बार निशिकांत दुबे के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। इन दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article