शहर

Jharkhand Weather Today: झारखंड में प्रचंड ठंड, कड़ाके की सर्दी कांपते नजर आए लोग, मैक्लुस्कीगंज में माइनस में पहुंचा तापमान

झारखंड का मौसम (झारखंड में आज का मौसम कैसा रहेगा) 12 Jan 2026: झारखंड में कड़ाके की ठंड के बाद दिन के समय धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है। लेकिन शाम होते ही पारा लुढ़कने से लोग कांपते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच कई जिलों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री दर्ज किया गया है तो वहीं मैक्लुस्कीगंज शहर का न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है।

Image

झारखंड में बढ़ी ठंड (फाइल फोटो | PTI)

Photo : PTI

यूपी में आज का मौसम (12 Jan 2026): झारखंड में ठंड का असर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। प्रचंड ठंड में झारखांडवासी कांपते हुए नजर आ रहे हैं। कड़ाके की सर्दी में जनजीवन प्रभावित है। सुबह-सुबह और देर शाम में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। गर्म रजाई और हीटर छोड़कर बाहर निकलने से लोग बचने की कोशिश कर रहे हैं। सुबह के समय सर्द हवाएं और कोहरा लोगों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है। इस प्रचंड सर्दी में बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की सलाह दी गई है।

प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया जा रहा है, वहीं कई जिले ऐसे भी हैं, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे है और यहां शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। रात तो रात यहां दिन भी सर्द हो गए हैं। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज झारखंड में मौसम का हाल।

झारखंड में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने आज यानी 12 जनवरी को प्रदेश के किसी भी जिले में किसी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। यहां दिन के समय तेज धूप खिली रहेगी, जिसकी गुनगुनाहट से लोगों को ठंड से ठोड़ी राहत मिलेगी। लेकिन शाम होते ही तापमान में एक बार फिर तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। बता दें कि प्रदेश के मैक्लुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान सबसे कम रिकॉर्ड किया गया है। यहां पारा माइनस 1 डिग्री पहुंच गया है। जबकि गुमला में 2.8, कांके में 4.2 और राजधानी रांची में 8.8 रिकॉर्ड किया है। अगर यहां ठंड की स्थिति लगातार ऐसे ही बनी रही तो आने वाले दिनों में भी तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।

अभी और लुढ़केगा पारा

मौसम विभाग की मानें तो झारखंड में पारा और लुढ़क सकता है। प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। कहीं-कहीं हल्का कोहरा देखा गया है। इसके साथ ही आज और कल यानी 12 और 13 जनवरी को प्रदेश के कई जिलों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जाएगी। तापमान गिरने के साथ ही यहां ठंड का असर और बढ़ेगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article