शहर

Jhansi News: अमेरिकी बारातियों का इंडियन स्वैग, दुल्हन संग विदेशी दूल्हे ने लगाए ठुमके

यूपी के झांसी में एक भारतीय युवती को ब्याहने के लिए अमेरिका दूल्हा बरातियों संग दौड़ा चला आया। खजुराहों में हिंदू रीति रिवाज से ये शादी संपन्न हुई। पूरी शादी के दौरान अमेरिकी भारतीय परिधानों में नजर आए।

Image

झांसी की दुल्हन ने अमेरिकी दूल्हे संग लिए सात फेर

Photo : Times Now Digital

झांसी: हिंदुस्तान की कई अभिनेत्रियों ने विदेशी दूल्हे चुनकर अपना घर दूसरे देश में बसाया। तो कहीं विदेशी युवतियों ने भारत को अपना ससुराल चुना। अक्सर, सुनने में आता है कि भारत भ्रमण पर आई या सोशल मीडिया में हुई दोस्ती के बाद किसी विदेशी युवती ने भारतीय पुरुष के साथ विवाह कर लिया। लेकिन, झांसी में अमेरिकी दूल्हे की बारात धूम धड़ाके के साथ पहुंची। यहां एक युवती ने अमेरिका के रहने वाले युवक से लव मैरिज की है। शादी समारोह में अमेरिका से आए बाराती देसी गानों की धुन पर जमकर थिरकते नजर आए। दूल्हे ने घोड़े पर बैठकर बाकायदा भारतीय परंपरा को निभाया।

भारतीय परिधान में विदेशी बाराती

देसी और विदेशी शादी का जश्न यूपी के पर्यटन स्थल खजुराहो में मनाया गया। जहां अमेरिकन पूरे भारतीय परिधान में नजर आए। विवाह की सभी रस्में एक होटल में संपन्न हुईं। सात फेरे लेने के बाद दुल्हन और दूल्हे ने अपने से बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। विदेशियों को भारतीय संस्कृति में देखकर वहां मौजूद सभी रिश्तेदार खुश थे।

अब भारत में शादी हो और डांस न हो तो कैसा लगेगा तो इस बारात में अमेरिकन भी भंगड़ा किया। शादी समारोह में विदेश से भारत आए बाराती देसी कपड़े पहने हुए थे। दूल्हा घोड़े पर बैठा तो बुंदेलखंड के बैंड भी बजने लगे। जैसे ही भारतीय और बुंदेली गानों की धुन बजी तो बाराती झूमने लगे। फिर क्या था दूल्हे साहब से भी नहीं रहा गया तो वह पहले घोड़े पर बैठा-बैठा थिरकने लगा और बाद में नीचे उतर कर जमकर ठुमके लगाए।

दोनों ने की लव मैरिज

झांसी की रहने वाली लड़की अमेरिका में पढ़ाई कर रही थी। तभी इन दोनों की दोस्ती हुई फिर वो रिश्ता प्यार में बदल गया। बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला किया तो दोनों घरों की रजामंदी ली गई। परिवार की सहमति के बाद विवाह तय हुआ। और शादी अमेरिका से नहीं बल्कि, बुंदेलखंड से करने की तय हुई।

हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी

खजुराहो में मंत्रोच्चार के बीच दोनों ने सात फेरे लिए और वैदिक रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न हुआ। जब विदेशी दूल्हा घोड़ी पर चढ़कर निकला तो लोगों के लिए भी आकर्षण का केन्द्र बना। शादी की सभी रस्में हिंदू रीति रिवाज के साथ हुईं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article