शहर

Jayant Chaudhary in Modi 3.0 Cabinet: जयंत चौधरी केंद्र सरकार में बने मंत्री, खास अंदाज में ली शपथ

Jayant Chaudhary Modi 3.0 Cabinet Taking Oath Today: राज्‍यसभा सदस्‍य जयंत चौधरी ने रविवार को केंद्र सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। जयंत चौधरी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पोते हैं।

Image

जयंत चौधरी।

Photo : Times Now Digital

Jayant Chaudhary UP Modi 3.0 Cabinet: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक राष्‍ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रमुख और राज्‍यसभा सदस्‍य जयंत चौधरी ने रविवार को केंद्र सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। जयंत चौधरी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पोते हैं।

राज्यसभा से हैं सांसद

बता दें कि जयंत चौधरी का जन्म 27 दिसंबर 1978 को डलास (अमेरिका) में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह और राधिका सिंह के घर हुआ था। फिलहाल जयंत चौधरी उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य हैं। इससे पहले वह 2009 से 2014 तक मथुरा से 15वीं लोकसभा के सदस्य रहे। पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में प्रभावी जाट समुदाय से आने वाले जयंत चौधरी किसानों और पिछड़ों के प्रमुख नेता के रूप में जाने जाते हैं।

विदेश से हुई ही पढ़ाई

जयंत चौधरी ने बीकॉम (ऑनर्स), एमएससी (एकाउंटिंग एंड फाइनेंस) की उपाधि हासिल की है। उन्होंने श्री वेंकटेश्वर कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से शिक्षा प्राप्त की। राजग में शामिल होने से पहले रालोद विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया’ का हिस्सा था। वर्तमान में प्रदेश विधानसभा में इसके नौ विधायक हैं। मोदी सरकार-दो में चौधरी चरण सिंह को 'भारत रत्न' से मरणोपरांत सम्मानित किया था।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article