शहर

पहलगाम हमले की बरसी के बाद अचानक छाया अंधेरा, सायरन बजते ही ब्लैक आउट; घाटी में सिक्योरिटी अलर्ट

Jammu Kashmir Blackout Mock Dril : जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए ब्लैकआउट मॉक ड्रिल किया जा रहा है। गुरुवार की शाम गांदरबल में अचानक सायरन बजते ही बिजली कट गई, जिससे लोगों को चौकन्ने हो गए।

Jammu Kashmir Blackout Mock Dril : जम्मू-कश्मीर के गांदरबल (Ganderbal) जिले में गुरुवार की शाम अचानक ब्लैकआउट होने से अंधेरा छा गया, जिससे पूरे इलाके में कुछ समय के लिए लोगों में अफरा-तफरी रही। इस दौरान सायरन बजे और बत्ती गुल हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, शाम के वक्त बिजली आपूर्ति अचानक बाधित हो गई, जिससे घरों के साथ-साथ बाजार और सार्वजनिक स्थान भी अंधेरे में डूबे नजर आए। आपको बता दें कि ये कार्रवाई सुरक्षा तैयारियों और क्विक रिसपॉंन्स के लिए ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का हिस्सा थी।

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा के लिए एहतियात के तौर पर यह ब्लैकआउट किया गया, हालांकि प्रशासन की ओर से आधिकारिक तौर पर कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। तमात आतंकी गतिविधियों के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट हैं। प्रशासन ने ब्लैकआउट के दौरान लोगों से घरों के अंदर रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की गई।

प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि स्थिति सामान्य होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी और लोगों को किसी भी तरह की परेशानी से बचाने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। मॉक ड्रिल अभ्यास में हवाई हमलों से बचाव और इमरजेंसी रिसपॉंस की तैयारी परखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों को अफवाहों से बचने के लिए जनता को विश्वास में लेने और ड्रिल की पूरी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है। इसके लिए सिविस डिफेंस वॉलंटियर्स, होम गार्ड्स और संबंधित इलाकों की सेवाएं भी ली गईं।

पंजाब में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल

पंजाब के सभी जिलों में शुक्रवार को ब्लैकआउट मॉक ड्रिल करने का प्लान है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रात 8:00 बजे से लेकर रात 8:15 बजे तक अमृतसर के पाइटेक्स ग्राउंड रणजीत एवेन्यू और लुधियाना के पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU) और अगर नगर PSPCL डिवीजन के तहत आने वाले इलाकों में यह मॉक ड्रिल की जाएगी। इस दौरान लोगों से अपील की गई है कि वे सभी लाइटें बंद करके ब्लैकआउट एक्सरसाइज़ को फॉलो करें। शाम करीब 7:55 बजे एक सायरन बजाया जाएगा और धार्मिक जगहों से लोगों को अलर्ट करने के लिए पब्लिक अनाउंसमेंट किए जाएंगे। सायरन बजने के तुरंत बाद बिजली विभाग बिजली सप्लाई काट देगा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article