जयपुर

Women's Day पर फ्री बस यात्रा कर सकेंगी राजस्थान की महिलाएं, 01 अप्रैल से किराए में मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 1, 2023, 02:37 PM IST

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजस्थान राज्य की महिलाओं को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तोहफे का ऐलान किया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को रोडवेज की बसों में महिलाएं निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

Image

Women's Day पर फ्री बस यात्रा कर सकेंगी राजस्थान की महिलाएं, 01 अप्रैल से किराए में मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट

राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को रोडवेज की बसों में महिलाएं निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। सीएम अशोक गहलोत ने इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। जानकारी के अनुसार इससे 7,50 करोड़ का वित्तीय भार आएगा। 8 मार्च को एयर कंडीशंड और वॉल्वो के अलावा रोडवेज की सभी साधारण और एक्सप्रेस बसों में राजस्थान बॉर्डर तक महिलाएं फ्री यात्रा कर सकेंगी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य में लगभग 8.50 लाख महिलाओं एवं बालिकाओं के बसों में यात्रा करने का अनुमान है।

एक अप्रैल से महिलाओं को किराए में 50 प्रतिशत की छूट

राजस्थान रोडवेज की बसों में अब महिलाओं को सिर्फ 50 प्रतिशत किराया ही देना होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिलाओं को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की साधारण बसों में राज्य की सीमा में किराए की छूट सीमा में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत हुई छूट

राजस्थान रोडवेज की साधारण बसों में छूट 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत की गई है। यह छूट 1 अप्रेल, 2023 से लागू की जाएगी। साथ ही, निगम की साधारण बसों के अतिरिक्त शेष श्रेणी की बसों में महिलाओं को 30 प्रतिशत छूट यथावत रहेगी। इस निर्णय से राज्य सरकार पर लगभग 3.50 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वार्षिक वित्तीय भार आएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 बजट में छूट बढ़ोतरी के संबंध में घोषणा की गई थी। उक्त घोषणा के क्रम में यह मंजूरी दी गई है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article