जयपुर

जयपुर: निर्वस्त्र होकर दिनदहाड़े बीच सड़क बैठ गई महिला, इस वजह से उठाया कदम

  • Curated by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 23, 2023, 11:18 AM IST

पूछताछ में पता चला कि महिला ने अपनी पोस्टिंग के संबंध में कई बार एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी से बात की, लेकिन उसे अभी तक बहाल नहीं किया गया।

Image

जयपुर में एक महिला द्वारा विरोध-प्रदर्शन का अजीबोगरीब मामला

Photo : IANS

जयपुर में एक महिला द्वारा विरोध-प्रदर्शन का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जयपुर में सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के सामने 2020 से पोस्टिंग ऑर्डर (एपीओ) में देरी के विरोध में एक महिला निर्वस्त्र होकर डिवाइडर पर बैठ गई। घटना बुधवार की है और पूछताछ में खुलासा हुआ कि महिला नर्स थी। आते-जाते राहगीरों ने उसे कपड़े पहनने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस महिला को थाने लेकर गई

जल्द ही पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची और महिला को कपड़े पहनाकर थाने ले गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला की उम्र करीब 36 साल है। पूछताछ में पता चला कि महिला ने अपनी पोस्टिंग के संबंध में कई बार एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी से बात की, लेकिन उसे अभी तक बहाल नहीं किया गया। यह भी पता चला कि वह शुरुआत में ब्यावर में तैनात थीं और उनका तबादला अजमेर कर दिया गया था।

(IANS Input)

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!