जयपुर

Video: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा; दौसा में टक्कर के बाद कंटेनर में लगी आग, चालक जिंदा जला

राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। राहुवास थाना क्षेत्र के डूंगरपुर के पास एक कंटेनर में टक्कर के बाद अचानक आग लग गई। इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई।

Image

सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई घटना

Photo : Times Now Digital

Rajasthan Accident Video: राजस्थान के दौसा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर राहुवास थाना क्षेत्र के डूंगरपुर के पास शुक्रवार सुबह एक कंटेनर टक्कर के बाद धमाके के साथ आग की चपेट में आ गया। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक खुद को बाहर नहीं निकाल सका और कंटेनर के भीतर ही जिंदा जल गया। जानकारी के अनुसार, कंटेनर दिल्ली से मुंबई की ओर जा रहा था और उसमें भारी मात्रा में नॉनवेज सामग्री लदी हुई थी। देखें वीडियो-

स्थानीय लोगों ने धमाके के बाद तरह आग की लपटें उठते देखा तो तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। राहुवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां भी पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक कंटेनर पूरी तरह जल चुका था और चालक की मौत हो चुकी थी। मृतक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए दौसा जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और कंटेनर मालिक व परिवहन कंपनी से भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस हादसे के बाद एक्सप्रेसवे के उस हिस्से पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!