जयपुर

अजमेर में बेकाबू थार ने स्कूली छात्रा को मारी टक्कर, 10 मीटर दूर गिरी बच्ची, देखें CCTV Video

अजमेर में 9वीं क्लास की छात्रा को स्कूल से लौटते समय एक बेकाबू थार ने टक्कर मार दी। जिससे बच्ची 10 मीटर दूर उछलकर गिरी। घटना के बाद कुछ देर थार चालक रुका रहा, जिसके बाद वह गाड़ी के साथ फरार हो गया। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे रीढ़ की हड्डी और सिर में चोट आई है।

Ajmer Thar Accident: अजमेर में तेज रफ्तार थार ने एक स्कूली छात्रा को टक्कर मार दी। जिससे उसके सिर और हाथ पर चोट आई। यह टक्कर इतनी तेज थी कि छात्रा हवा में करीब 4 फीट उछल गई और 10 मीटर दूर जाकर गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने छात्रा को संभाला और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

लोगों ने स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की

यह घटना अजमेर के किशनगढ़ के गांधीनगर की रामनेर रोड पर सोमवार दोपहर को हुई। जहां 9वीं क्लास की छात्रा स्कूल से लौट रही थी। तभी एक बेकाबू थार ने छात्रा को टक्कर मार दी। जिससे छात्रा 10 मीटर दूर जा गिरी। घटना के बाद ड्राइवर कुछ देर तक घटनास्थल पर रुका रहा। जिसके बाद वहां से गाड़ी लेकर फरार हो गया। इस हादसे को लेकर स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। लोगों ने प्रशासन से इलाके में स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है।

पुलिस को नहीं मिली कोई रिपोर्ट

गांधीनगर थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि इस घटना को लेकर पुलिस को कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी वीडियो के आधार पर थार चालक की तलाश की जा रही है। वहीं छात्रा के पिता रामलाल जाट ने बताया कि उनकी बेटी मोनिका रोजाना करीब सवा तीन बजे बस से उतरती है। जहां से सिर्फ 300 मीटर की दूरी पर ही उनका घर है। जब उन्हें इस घटना की सूचना मिली, तो वे मौके पर घटनास्थल पहुंचे। लेकिन तब तक थार का ड्राइवर मौके से फरार हो चुका था।

बच्ची को अजमेर के लिए किया गया रेफर

छात्रा के पिता ने बताया कि इस हादसे में बच्ची को सिर में और रीढ़ की हड्डी पर चोट आई है। हमने बच्ची को मार्बल सिटी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को उसका एमआरआई कराया गया। जिसके बाद उसे अजमेर के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं स्कूल के निदेशक डॉ. एस. जाखड़ ने अपील की है कि अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल बस से लेने व छोड़ने आना शुरू करें।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article