जयपुर

अजमेर में भीषण सड़क हादसा; यात्रियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी ट्रक ने टक्कर; 28 गंभीर रूप से घायल

अजमेर जिले के बांदनवाड़ा कस्बे के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 28 लोग घायल हो गए। रामदेवरा जा रहे यात्रियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई गई है।

Image

अजमेर में भीषण सड़क हादसा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Ajmer Road Accident: शनिवार को अजमेर जिले के बांदनवाड़ा कस्बे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में 28 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब रामदेवरा की ओर जा रहे यात्रियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

घटना के तुरंत बाद राजमार्ग पर तैनात गश्ती दल ने सभी घायलों को बांदनवाड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि घायलों में चार की स्थिति चिंताजनक है। ट्रॉली में अधिकतर महिलाएं और बच्चे सवार थे, और टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो पुरुषों और दो बच्चों को बेहतर इलाज के लिए अजमेर के अस्पताल भेजा गया, जबकि अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।

(इनपुट - भाषा)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article