MP Sumedhanand Saraswati: सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती को धमकी भरे कॉल करने वाली युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि युवती दिल्ली में फाइनेंस कंपनी में नौकरी करती हैं। महिला ने सांसद के फोन नंबर पर फोन कर उससे पैसें की मांग करने लगीं। उसने सांसद से बदतमीजी से बात की। उसे गालियां भी देने लगी। महिला ने सुमेधानंद को धमकी भी दी। इसके बाद सासंद के पीए ने थाने में मामला दर्ज करवा दिया। वहीं, महिला का कहना है कि उसने गलती से कॉल कर दिया। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फाइनेंस कंपनी में काम करती है महिला
युवती आरोपी की पहचान कामना सैनी (19) निवासी राजनगर पालम कॉलोनी, दिल्ली के रूप में हुई है। युवती दिल्ली के एक फाइनेंस कंपनी में काम करती है। दरअसल, 26 सितंबर को सांसद सुमेधानंद सरस्वती के फोन पर एक अंजान नंबर से फोन आया। फोन सांसद के पीए ने उठाया। फोन उठाने पर सामने से युवती की बात करने की आवाज आई। उसने खुदको बताया कि वह लक्ष्मी फाइनेंस कंपनी गुरुग्राम से बात कर रही है। इसके बाद युवती ने सांसद को गाली देना शुरू कर दिया।
'लोन के पैसे चुकाओ'-महिला
उसने कहा कि आप मंजू देवी के गारंटर हो, आप जल्द से जल्द लोन के पैसे चुकाओ। इसके बाद पीए ने बताया कि यह फोन सांसद सुमेधानंद सरस्वती का है। इसके बाद भी युवती गाली देती रही। इसके बाद पीए ने सांसद से महिला की बात करवाई। इसके बाद भी वह सुमेधानंद को गाली देते हुए बात करती रही। उसे धमकी देती रही। इसके बाद सांसद ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
गलती से किया था फोन
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवती की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी युवती को उसके फोन के लोकेशन के जरिए गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उससे पुछताछ शुरू की। वहीं, दादिया थाना एसएचओ सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि युवती दिल्ली के एक निजी फाइनेंस कंपनी में नौकरी करती है। दूसरे व्यक्ति को फोन करने की बजाय उसने गलती से सासंद को कॉल कर दिया था।
