राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार ने प्रशासिनक मशीनरी(IAS Transfer) में बड़ा बदलाव किया है। कुल 30 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। अभय कुमार को अतिरिक्त मुख्य सचिव, ग्रामीण विकास के साथ साथ पंचायती राज की जिम्मेदारी दी गई है, अपर्णा अरोड़ा को प्रमुख शासन सचिव, राजस्व, उपनिवेशन की जिम्मेदारी है।संदीप वर्मा को प्रमुख शासन सचिव, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग तो आनंद कुमार को प्रमुख शासन सचिव गृह रक्षा, जेल और राजस्थान पथ परिवहन निगम जयपुर की जिम्मेदारी दी गई है।नवीन महाजन को अध्यक्ष, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल बनाया गया है, वहीं वैभव गालरिया को प्रमुख सचिव शासन, सार्वजनिक निर्माण विभाग बनाया गया है।टी रविकांत को प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग, विकास सीताराम जी भल्ले को शासन सचिव, श्रम, कारखाना एवं बॉयलर निरीक्षण और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी दी गई है।
