T20 World Cup Final: भारत को यूं ही नहीं क्रिकेट प्रेमियों का देश कहा जाता है, यहां बच्चा-बच्चा क्रिकेट प्रेमी है और यह सिर्फ शब्दों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसका उदाहरण भी सामने आया है। आज टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत और साउथ अफ्रीका का मुकाबला होना है। दोनों टीमों की नजर ट्रॉफी जीतने पर है। इसी बीच देश के कोने-कोने में पूजा-पाठ और दुआ सलाम का दौर शुरू हो गया है। ऐसा ही उदाहरण राजस्थान के जोधपुर से सामने आया है, जहां भारतीय टीम की जीत के लिए मंदिर में पूजा तो मस्जिद में दुआओं का दौर शुरू है।
महादेव मंदिर में पूजा
जोधपुर शहर के भीतरी क्षेत्र के प्राचीन अचलनाथ महादेव मंदिर में पुजारियों ने आज होने जा रहे। T20 विश्व कप 2024 के फाइनल मैच में भारत की जीत के लिए। पूजा अर्चना का आयोजन रखा। अचलनाथ महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी ने बताया कि आज हमने दादा दरबार से भारत की जीत की कामना की है। हमें विश्वास है कि आज साउथ अफ्रीका को भारत धूल चटाएगा और जीत का परचम लहराएगा।
मस्जिद में जीत की दुआ
इधर, दारुल उलूमा ईशाहकिया मदरसा/ मस्जिद में T20 विश्व कप 2024 की फाइनल मैच में भारत की जीत मिले इसको लेकर दुआएं की गई। साथ ही भारत में अमन चैन और भाईचारा कायम रहे। इसको लेकर भी दुआएं की गई। मौलाना बरकत ने बताया कि आज फाइनल मैच में भारत की जीत के लिए हमने दुआ की है। हमारी दुआ कबूल होगी। यह हमें पूरा विश्वास है। आज होने वाले फाइनल मैच में भारत खिताब जीतेगा।
