जयपुर

Rajasthan Weather Today: राजस्थान पर मानसून मेहरबान, जलजमाव से लोग परेशान; जानें आज कहां-कहां भारी बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। जयपुर सहित करीब 12 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पूरे राजस्थान में आंधी और हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी है।

Image

राजस्थान में झमाझम बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में मानसून की दस्तक के बाद से लगातार भारी बारिश का अलर्ट जारी है। राजस्थान के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश से राजस्थान का मौसम सुहावना बना हुआ है और राज्य के तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। गुरुवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित कई इलाकों में दिनभर रुक-रुक कर होती रही। कई इलाकों में पारा नीचे होने से मौसम कूल बना हुआ है। इस बीच राजधानी जयपुर समेत कई इलाकों में आईएमडी ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं कई इलाकों में हल्की बारिश या बारिश की बौछार की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में जारी भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग केंद्र, जयपुर की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सीकर, जयपुर, दौसा, प्रतापगढ़, झालावाड़, धौलपुर, अलवर, झुंझुनू, चूरू में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया। इसके अलावा, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, बारां, कोटा, अजमेर, बूंदी, टोंक जिले में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। राजस्थान के अन्य जिलों में आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बता दें जयपुर, सीकर और दौसा को छोड़कर पूरे राजस्थान में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कहां हुई कितनी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में 6 जुलाई से 18 जुलाई तक आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों में जयपुर में 134 मिमी बारिश हुई है। वहीं अलवर में 103, सीकर में 102, करौली में 46 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा कई क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। जलजमाव के कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'