जयपुर

Rajasthan Weather: राजस्थान में मॉनसून मेहरबान, आज इन जिलों में गरज के साथ भारी बारिश के आसार; जानें IMD का अपडेट

Rajasthan Weather: राजस्थान में मॉनसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। जिससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को फिर से मॉनसून के एक्टिव होने का इंतजार है। वहीं आज कई जगहों पर भारिश होने के आसार हैं। आइए जानें आज कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम-

Image

राजस्थान का मौसम

Photo : iStock

Rajasthan Weather: राजस्थान में मॉनसून की बारिश में कमी आने के कारण लोगों को धूम और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश की रफ्तार कम पड़ने से ज्यादातर जिलों का तापमान भी बढ़ गया है। ऐसे में लोगों को फिर से मॉनसून के एक्टिव होने का इंतजार है। कल बुधवार 17 जुलाई को चित्तौड़गढ़ और सिरोही में बारिश दर्ज की गई। वहीं जयपुर में कई दिनों से बारिश थमी हुई है। जिस कारण लोगों का गर्मी से बुरा हाल है।

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक एक लो प्रेशर सिस्टम के आसपास विदर्भ एरिया में ऊपर बना हुआ है। वहीं एक नया सिस्टम 18 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में बनने की उम्मीद है। ट्रफ लाइन अभी दक्षिणी राजस्थान के भागों से होकर गुजर रही है। जिस वजह से पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग जगहों पर अगले 4 से 5 दिनों तक मॉनसून एक्टिव रहने के आसार हैं। इनमें कोटा, उदयपुर, और अजमेर के कई जगह शामिल हैं। इन जगहों पर कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

बारिश की कमी से शहरों का तापमान

राजस्थान के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। जिसमें सबसे ज्यादा तापमान जैसलमेर का दर्ज किया गया है। यहां दिन हो या रात मॉनसून के कमजोर पड़ने से लोगों की गर्मी से हालत खराब है।

राजस्थान के शहरों का तापमान

कैसा रहेगा 19 से 21 जुलाई का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 19 जुलाई से लेकर 21 जुलाई तक मॉनसून एक्टिव रहेगा। जिससे भरतुपर, कोटा, राजस्थान और अजमेर में अलग-अलग हिस्सों में कई जगहों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं जयपुर में 18 जुलाई से मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है। इन इलाकों में भारी बारिश के कारण नीचले हिस्सों में जलभराव हो सकता है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!