लखनऊ

UP Weather Today: यूपी में इस दिन से बरसेंगे बादल, कई जिलों में होगी भारी बारिश; जानें मौसम का IMD अपडेट

UP Weather Today: यूपी में इस दिन से मॉनसून कमजोर पड़ गया है। मौसम विभाग के जुलाई के अंत फिर से मॉनसून एक्टिव हो जाएगा। वहीं 20 जुलाई से फिर से मौसम में बदलाव होने के आसार हैं। आइए जानें आज का मौसम-

Image

यूपी का मौसम

Photo : iStock

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मॉनसून के धीमा पड़ने से लोगों को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ रहा है। लेकिन विभाग ने जुलाई के आखिर सप्ताह से पूरे यूपी में फिर से मॉनसून के सक्रिय होने की संभावना जताई है। जिससे पूरे यूपी में भारी बारिश होगी और लोगों को उमस से राहत मिलेगी। 20 जुलाई के बाद भारी बारिश होने के आसार हैं। उससे पहले कुछ जिलों में बूंदाबांदी का दौर बना रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद भी बारिश नहीं हो रही है। हालांकि, कई जगहों पर बादल छाए रहते हैं, लेकिन बारिश का इंतजार खत्म ही नहीं हो पा रहा है।

20 जुलाई से होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 20 जुलाई के बाद यूपी में मॉनसून एक्टिव हो जाएगा। जिसके पूरे यूपी में अच्छी बारिश होगी। तब हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। इसका कारण बताया जा रहा है कि मॉनसून अपनी अब दक्षिण की ओर शिफ्ट हो गया है। जिससे पूरे यूपी में बारिश में कमी आ गई है। जिससे तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

बारिश के कोई आसार नहीं

आज 18 जुलाई गुरुवार को राजधानी लखनऊ समेत गाजियाबाद, नोएडा, आगरा, मेरठ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही, बलिया, सहितए अन्य जिलों में बारिश होने के कोई आसार नहीं बन रहे हैं। हालांकि आज भी बादलों की आवाजाही लगी रहेगी।

कैसा रहा 17 जुलाई का मौसम

बता दें कि कल 17 जुलाई बुधवार को 12 जिलों में हल्की बारिश दर्जी की गई। बाकि के कई जिलों में धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा। दूसरी तरफ पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से गोरखपुर, प्रयागराज औऱ बाराणसी में नदिया ऊफान पर हैं।

जुलाई के अंत में एक्टिव होगा मॉनसून

मौसम विभाग के अनुसार जुलाई के शुरूआत में यूपी में अच्छी बारिश दर्ज की गई। वहीं यूपी के कई जिलों में भारी बारिश से बाड़ जैसे हालात हो गए थे। लेकिन, अब यहां मॉनसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मॉनसून के दक्षिण की तरह शिफ्ट होने से इस तरह के हालात हुए हैं। जिस वजह से लोगों धूप और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!