जयपुर

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में कड़ाके की ठंड का कहर, बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना; IMD ने जारी किया अलर्ट

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में ठंड कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि के साथ कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है।

Image

राजस्थान में कड़ाके की ठंड का कहर

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। प्रदेश में सर्दियों का प्रकोप जारी है और आने वाले दिनों में भी इससे राहत मिलने के आसार कम हैं। लोग ठंड से बचने के लिए कंबल में छुपे हुए हैं और रजाई-कंबल और हीटर छोड़कर बाहर निकलना ही नहीं चाहते हैं। राजस्थान में वीकेंड के दौरान कई जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि प्रदेश का सर्वाधिक गर्म जिला शुक्रवार को बाड़मेर रहा। वहीं सबसे अधिक ठंडा जिला 3.3 डिग्री सेल्सियस के साथ फतेहपुर और करौली रहा। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के कई जिलों में कोहरे के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

राजस्थान में आज बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में आज बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, जयपुर, नागौर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, सीकर, अजमेर, भरतपुर, टोंक, करौली और अलवर में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के फोरकास्ट के अनुसार, 11 जनवरी यानी आज प्रदेश के श्रीगंगानगर, बीकानेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, नागौर, हनुमानगढ़, झुनझून और सवाई माधोपुर में घने कोहरे से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा।

रविवार को कैसा रहेगा राजस्थान में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने राजस्थान में रविवार, 12 जनवरी को भी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो इस दौरान श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर नागौर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, अजमेर, टोंक, सवाई माधोपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर और धौलपुर में बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। इसके अलावा जैसलमेर, करौली, अजमेर, नागौर, सवाई माधोपुर, जयपुर, भरतपुर, बीकानेर, जोधपुर आदि जिलों में कोहरे का भी

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article