जयपुर

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम का बदला रंग, कहीं बारिश तो कहीं लू का कहर जारी, जानें आज का हाल

Rajasthan weather: राजस्थान में गर्मी ने कहर बरसा रखा है। भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। हालांकि, विभाग ने राजस्थान में उदयपुर समेत कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। जानिए राजस्थआन में कैसा रहेगा आज का मौसम

Image

राजस्थान का मौसम

Photo : iStock

Rajasthan weather: राजस्थान में इन दिनों लगातार मौसम के मिजाज में बदलाव नजर आ रहा है। राज्य में मॉनसून के दस्तक देने में अभी समय है। लेकिन, कई जिलों में प्री-मॉनसून की बारिश होने से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली थी। लेकिन, फिर से राजस्थान के तापमान में उछाल आया है, अब फिर से यहां के कई इलाकों में तापमापी पारा बढ़ता जा रहा है। बदलते मौसम के तेवर ने गर्मी और हीटवेव से लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। लू के कहर से दिन हो या रात लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में लोगों को बस अब मॉनसून का इंतजार है। हालांकि, विभाग ने राजस्थान के कोटा और उदयपुर के कई जगहों में बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। वहीं पश्चिम राजस्थान में 18 जून को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

आज कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में 19 जून से लेकर 23 तक बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही उदयपुर, जयपुर, कोटा और बीकानेर मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों में होने के आसार हैं। लेकिन, इससे पहले आईएमडी ने आने वाले 48 घंटों में राजस्थान के बीकानेर, भरतपुर, जयपुर संभागों में अधिकतम तापमान 44 से 47 डिग्री रहने की चेतावनी दी है। वहीं कहीं-कहीं पर गर्म हवाएं भी चलेंगी। वहीं विभाग ने आज 18 जून को राजस्थान के ज्यादातर जिलों में लू का कहर देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

इन इलाकों में हुई बारिश

विभाग के अनुसार कल के मौसम की बात करें तो राजस्थान के पूर्वी इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हुई। इसके साथ ही बीकानेक और जयपुर में कई जगहों पर हीटववे का असर भी बना रहा। 17 जून को राजस्थान में सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगानगर में 46.2 डिग्री दर्ज की गई।

राजस्थान में 17 जून को शहरों का तापमान
श्री गंगानगर 46.2°C
पिलानी 45.9°C
चूरू 45.4°C
अलवर 44.8°C
धौलपुर 44.9°C
बीकानेर44.3°C
भरतपुर और फलौदी44.0°C
सीकर 43.5°C
जयपुर 43.4°C
चित्तौड़गढ़ 42.9°C
कोटा 42.8°C
जैसलमेर 42.7°C
अजमेर 42.2°C
जोधपुर42.1°C
बाड़मेर 42.0°C
भीलवाड़ा 41.6°C
डबोक 39.7°C
ये भी पढ़ें- दिल्ली में भीषण गर्मी से एसी-कूलर फेल.. आज लू का रेड अलर्ट जारी, IMD ने बताया कब आएंगे राहत के दिन

राजस्थान में कब आएगा मॉनसून ?

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान मे मानसून के 20 जून तक पहुंचने के आसार भी कम हैं। हालांकि कि 25 जून तक राज्य में मानसून की एंट्री की संभावना जताई जा रही है। वहीं सोमवार 17 जून को मानसून ने गुजरात में एंट्री कर ली है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि राजस्थान तक मॉनसून के पहुंचने में अब ज्यादा समय नहीं लगाएगा।

इन इलाकों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान में लू के अलर्ट के साथ ही आज राजस्थान के कोटा उदयपुर के कुछ इलाकों में आंधी तथा बारिश की आशंका जताई है। वहीं पश्चिमी इलाकों में मौसम शुष्क रहेंगे। बीकानेर और जयपुर के कुछ इलाकों में लू का असर बरकरार रहेगा। इसके साथ ही जयपुर, उदयपुर और जोधपुर में रात को भी लू का कहर बरसता रहेगा।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान