जयपुर

राजस्थान का मौसम 30-July-2025: राजस्थान में नहीं रुक रही मानसून की रफ्तार, आज भी 6 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30-July-2025 जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और आधे से अधिक सावन बीत जाने के बावजूद बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज राजस्थान का मौसम।

Image

राजस्थान में आज भी भारी बारिश

Photo : Times Now Digital

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30-July-2025: आधा से अधिक सावन गुजर जाने के बाद भी राजस्थान में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है और राज्य के अधिकांश हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज, बुधवार को पूर्वी राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए 13 जिलों में स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है।

आज कैसा रहेगा मौसम

प्रदेश के कई इलाकों में लगातार बारिश से नदियां और बांध खतरे के निशान के करीब पहुंच गए हैं। सड़कों पर जलभराव के चलते यातायात प्रभावित है और सामान्य जनजीवन बाधित हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार सवाई माधोपुर, टोंक, कोटा, बूंदी और भीलवाड़ा जिलों में तेज गर्जना के साथ भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। इन इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने और तूफानी हवाएं (30–50 किमी/घंटा) चलने की चेतावनी दी गई है। वहीं जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, अजमेर, राजसमंद, उदयपुर, प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा समेत कई जिलों में भी बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

6 जिलों में रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार को बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा और प्रतापगढ़ में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार, 31 जुलाई को प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है।

राजधानी में भी होगी बारिश

राजधानी जयपुर में 30 और 31 जुलाई को भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की गतिविधियों में 1 अगस्त से कुछ कमी आने की संभावना है। राज्य में कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां फिलहाल अगले कुछ दिनों के लिए जारी रहने की संभावना है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article