Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19-June-2025: बुधवार की दोपहर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी कि राजस्थान में मानसून की एंट्री हो गई है। अपने समय से एक सप्ताह पहले ही आए मानसून से राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है। पहले ही दिन मानसून ने लगभग राज्य के आधे हिस्से को अपने असर में ले लिया। ऐसी उम्मीद है कि अगले एक दो दिनों में पूरे राज्य को प्रभाव में ले लेगा। आज यानी गुरुवार को कई इलाकों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान में मानसून की बारिश
आज, गुरुवार को 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम केंद्र जयपुर ने अगले चार दिन दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। आमतौर पर राजस्थान में मानसून की एंट्री 25 जून के आस-पास होती है लेकिन इस बार राजस्थान में 1 से 17 जून तक ही सामान्य से 63 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है।
पश्चिमी में चढ़ा रहा पारा
एक तरफ जहां दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश की वजह से तापमान में कमी दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत है, वहीं दूसरी ओर पश्चिमी राजस्थान में मौसम ड्राई होने से गर्मी फिर बढ़ गई। बुधवार को जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, फलोदी और बाड़मेर में तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा गर्मी जैसलमेर में रही, जहां अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजस्थान के इन इलाकों में आज अलर्ट
आज बारिश-आंधी को लेकर चूरू, नागौर, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, कोटा, बारां, झालावाड़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, जालोर, सिरोही और पाली में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बूंदी और राजसमंद में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
