दिल्ली

Delhi Ka Mausam: बादल और सूरज खेल रहे लुका-छिपी, उमस का रहा पलड़ा भारी; आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19-June-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में आज तेज हवाओं संग बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने आज आंधी-तूफान के साथ ही बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया है।

rain

दिल्ली में आज भी बारिश का अलर्ट (सांकेतिक फोटो)

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19-June-2025: दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद से भीषण गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। हालांकि उमस का एहसास अभी भी बरकरार है। राजधानी में फिलहाल बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस पूरे हफ्ते दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में बारिश या बौछारें पड़ने के आसार हैं। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। जिनकी रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। खासतौर से शाम को हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में आज बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रहने के आसार हैं। वहीं रात के समय बिजली गिरने के साथ ही भारी बारिश होने का अनुमान भी जताया गया है। दिल्ली में कल यानी शुक्रवार को भी अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के भी आसार हैं।

दिल्ली में आया नगर रहा सबसे गर्म

दिल्ली में बुधवार को सूरज और बादलों के बीच लुका-छिपी का खेल देखने को मिली। आसमान में बादल तो छाए रहे, लेकिन ये बरसे नहीं। जिसकी वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। इस दौरान अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.3 डिग्री कम 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान आया नगर में 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसके बाद रिज और लोधी रोड का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और पालम का 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिल्ली में आज के मौसम से जुड़े अहम प्रश्न और उनके उत्तर

क्या दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली है?

जी हाँ, बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। हालांकि उमस अभी भी महसूस की जा रही है।

क्या आने वाले दिनों में दिल्ली में बारिश जारी रहेगी?

मौसम विभाग के अनुसार, इस पूरे हफ्ते दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों में बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए किस प्रकार का अलर्ट जारी किया है?

दिल्ली में आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

दिल्ली में शुक्रवार को मौसम कैसा रहेगा?

शुक्रवार को हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने के आसार भी हैं।

बुधवार को दिल्ली का तापमान कैसा रहा?

बुधवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी कम रहा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

Pooja Kumari
Pooja Kumari Author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article