जयपुर

Rajasthan Ka Mausam 07-Oct-2025: राजस्थान में बदल मौसम के मिजाज, दौसा-अलवर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 07-Oct-2025 जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, पाली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। यहां तेज हवाओं, ओलावृष्टी के साथ हो रही वर्षा के कारण मौसम कूल-कूल हो गया है। आज भी राजस्थान के कई जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Image

राजस्थान में बदल मौसम के मिजाज

Rajasthan Ka Mausam 07-Oct-2025: राजस्थान में मौसम की चाल बदलने लगी है। यहां तेज हवाओं के साथ आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने लगी है। साथ ही हल्की ठंडक भी महसूस होने लगी है। एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है, जिसके चलते बीते दो-तीन दिनों से राज्य में जोरदार बारिश दर्ज की जा रही है। कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई है। आज भी राजस्थान के कई जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा

बीते दिन राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की समस्या देखने को मिली। सड़कों पर पानी भरा होने के कारण वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण मौसम ठंडा बना हुआ है। मौसम विभाग ने कल की तरह आज भी राजस्थान के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार, अलवर, बारां, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, झालावाड, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़ और सीकर में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।ट

आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, 8 अक्टूबर को झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली और धौलपुर में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। 9 अक्टूबर को मौसम विभाग ने राजस्थान के किसी भी जिले में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। पूरे प्रदेश को ग्रीन जोन में रखा गया है। इसका अर्थ है कि 9 अक्टूबर से राजस्थान के मौसम में फिर बदलाव होगा और एक बार फिर लोगों को गर्मी महसूस हो सकती है। हालांकि माना जा रहा है कि यह बारिश अब प्रदेश में गुलाबी ठंड लेकर आएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article