जयपुर

राजस्थान का मौसम 04-June-2025: जयपुर-सीकर समेत इन जिलों में होगी बारिश की बौछार, IMD ने जारी किया आंधी-बरसात का अलर्ट

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 04-June-2025 जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान में मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां तेज हवाओं और बारिश ने गर्मी को बढ़ने से रोका हुआ है। मानसून की दस्तक से पहले ही राज्य का मौसम खुशनुमा बना हुआ है, क्यों की मौसम विभाग ने यहां आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है।

Image

राजस्थान में मौसम का हाल

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 04-June-2025: पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान के मौसम पर देखने को मिल रहा है। मानसून के आने से पहले प्रदेश में तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी है। यहां मौसम का कहर बरस रहा है। अभी मानसून आया भी नहीं है कि राज्य के कुछ जिलों में आंधी-तूफान और बारिश ने कोहराम मचा दिया है। बीकानेर और श्रीगंगानगर में आंधी-तूफान के कारण एक दर्जन करीब कच्चे मकान ढह गए, जिसके कारण 7 बच्चों समेत 19 लोगों को घायल होने की खबर सामने आई है। वहीं कई स्थानों पर बिजली के खंबे और पेड़ भी गिर गए। जहां एक तरह राजस्थान में मौसम ने तबाही मचाई वहीं दूसरी तरफ कई जिलों में मौसम बदलने के कारण गर्मी से राहत मिली। तेज हवाओं और बारिश से मौसम सुहावना हो गया।

राजस्थान आंधी तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान में आंधी-तूफान के विभिन्न अलर्ट जारी किए हैं। यहां कुछ जिलों में येलो अलर्ट और कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार बात करें तो बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, झुंझुनू, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, दौसा, टोंक, अजमेर, बूंदी, सीकर, जयपुर, कोटा, बारा और झालावाड़ में जोरदार आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो यहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही सीकर और जयपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा जोधपुर, पाली, सिरोही, उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में आज 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के साथ तेज हवाएं चलेंगी और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे निवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। इसके अलावा यहां मेघ गर्जन के साथ वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में कब आएगा मानसून

मौसमी गतिविधियों और मानसून की गति को देखते हुए राजस्थान में मानसून की दस्तक समय से 5-7 दिन पहले हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राजस्थान में इस साल मानसून 15 से 20 जून के बीच दस्तक दे सकता है। बता दें कि पिछले साल 2024 में राजस्थान में मानसून की एंट्री 25 जून तक हुई थी। लेकिन इस साल मानसून राज्य में थोड़ा जल्दी एंट्री मार सकता है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!