जयपुर

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के डूंगरपुर में सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 4 की मौत

Dungarpur Road Accident: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में शादी समारोह से लौटते हुए एक जीप दुर्घटना का शिकार हो गई। इस दौरान जीप में सवार लोगों को मामूली चोट आई थी। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

राजस्थान के डूंगरपुर में सड़क हादसा

Dungarpur Road Accident: राजस्थान के डूंगरपुर जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। इस सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है उनके शव को जब्त करके पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से चार लोगों की मौत

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा डूंगरपुर जिले के साबला थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुआ। अधिकारी ने आगे बताया कि यह सभी लोग शादी समारोह में शरीक होकर वापस लौट रहे थे। तभी इनकी जीप दुर्घटना का शिकार हो गई। जीप में सवार कुछ लोगों को मामूली चोट आई थी। पुलिस ने बताया कि जीप में सवार लोग घायल हुए अपने परिजन को एम्बुलेंस में बैठा रहे थे, लेकिन तभी तेज रफ्तार ट्रक उन्हें टक्कर मारता हुआ पलट गया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई।

देर रात 11 बजे हुआ हादसा

साबला के थानाधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि यह घटना रात करीब साढ़े 11 बजे हुई। मृतकों की पहचान लवजी पाटीदार, दयालाल, सविता और भावेश पाटीदार के रूप में हुई है। वे एक शादी समारोह से लौट रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रक ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article