Rajasthan News: राजस्थान के जयपुर से हैरान और परेशान करने वाली खबर सामने आई है। यहां से हिंदुओं के पलायन का मामला सामने आया है। किशनपोल इलाके में घर के बाहर पलायन के पोस्टर लगे दिखे हैं। बता दें कि कांग्रेस के पार्षद पर पलायन का आरोप लगा है। पार्षद पर मुस्लिम समाज का साथ देने का आरोप है। एक स्थानीय महिला का कहना है कि यहां समस्या ही समस्या है। दिन-रात इन लोगों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। हिंदुओं के मोहल्ले में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग बढ़ते जा रहे हैं।
50 से 60 घरों के बाहर लगे पोस्टर
स्थानीय महिलाओं का कहना है कि दिन में सभी पुरुष कमाने के लिए घर के बाहर चले जाते हैं। हम महिलाएं और लड़कियां घर पर अकेले रह जाते हैं। ऐसे में डर का माहौल रहता है। महिला का कहना है कि 50 से 60 घरों के बाहर पलायन के पोस्टर लगे हैं। एक महिला का कहना है कि अगर धीरे-धीरे इन लोगों का आतंक बढ़ता गया तो हम लोगों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
भाजपा ने बोला हमला
किशनपोल से हिंदुओं के पलायन पर भाजपा ने अशोक गहलोत सरकार पर हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता और विधायक रामलाल शर्मा ने गहलोत सरकार पर तुष्टीकरण का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि सरकार को हिंदुओं के पलायन को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाने चाहिए। हिंदुओं का पलायन जिस वजह से हो रहा है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जरूरत है। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता का कहना है कि भाजपा इस मामले में ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा, इस तरह के पोस्टर लगा कर साजिश रची जा रही है। पोस्टर लगाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी
