जयपुर

Rajasthan News: नशे में धुत पुलिस की जीप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 17, 2023, 04:12 PM IST

Road Accident In Jaisalmer: राजस्थान के जैसलमेर में नशे में धुत पुलिस की जीप ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दो पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

Rajasthan News: नशे में धुत पुलिस की जीप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड (तस्वीर: Pixabay)

Jaisalmer Road Accident: राजस्थान के जैसलमेर खुहड़ी थाना क्षेत्र में नशे में धुत पुलिस की जीप ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस पुलिस जीप में तीन पुलिसकर्मियों के साथ जलदाय विभाग का ड्राइवर भी था। हादसे के बाद कथित तौर पर बाइक को झाड़ियों में फेंक दिया। हालांकि मौके पर पहुंचकर युवक के भाई ने पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया। वहीं, घटना के बाद मौके पर ग्रामीण भी इकक्ट्ठा हो गए। हालांकि मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। बताया जा रहा है कि एक पुलिसकर्मी फरार हो गया।

खेत से लौट रहा था युवक

दरअसल, पृथ्वी सिंह (30) निवासी धोबा गांव की कथित तौर पर पांच महीने पहले ही शादी हुई थी। सोमवार की रात वह खेत से घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार पुलिस की जीप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पृथ्वी सिंह उछलकर दूर जा गिरा। घटना के फौरन बाद पृथ्वी सिंह का भाई भी पहुंच गया। उसके चिल्लाने पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।

एसपी ने किया दो को सस्पेंड

ग्रामीणों ने दो पुलिसकर्मी जीवणाराम और शंभुदान को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि नशे में धुत होने के कारण दोनों पुलिसकर्मी मौके से भाग नहीं पाए, जबकि चैनाराम भागने में कामयाब हो गया। वहीं, ग्रामीण पुलिसकर्मियों का मेडिकल करवाने पर अड़ गए। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने इसका वीडियो भी बनाया। हालांकि, मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी विकास सांगवान ने घटना में शामिल पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। वहीं, एसपी विकास सांगवान ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article