जयपुर

Rajasthan Ka Mausam: समय से पहले हुई राजस्थान में मानसून की एंट्री; रिकॉर्ड तोड़ बारिश के साथ इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30 June जयपुर, जैसलमेर, कोटा और बीकानेर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में इस बार मानसून ने समय से पहले दस्तक देकर 29 जून को ही पूरे राज्य को कवर कर लिया। कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई, जिससे सामान्य से 152% अधिक वर्षा हो चुकी है। तापमान में भारी अंतर के साथ श्रीगंगानगर में 41.4°C और माउंट आबू में 17.0°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में फिर से बारिश तेज होने का अलर्ट जारी किया है।

Image

राजस्थान में आज का मौसम

Photo : Times Now Digital

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30 June 2025: मानसून ने रविवार को पूरे राजस्थान को कवर कर लिया और आगे बढ़ते हुए अन्य उत्तर-पश्चिमी राज्यों तक पहुंच गया। आमतौर पर मानसून 8 जुलाई तक राज्य के सभी हिस्सों में सक्रिय होता है, लेकिन इस बार 29 जून को ही पूरे राजस्थान में इसकी पहुंच हो गई। रविवार को अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और सिरोही सहित कई जिलों में जोरदार बारिश दर्ज की गई। सिरोही में सुबह 3:30 बजे से लेकर लगभग चार घंटे तक तेज बारिश हुई, जो रुक-रुक कर सुबह 11 बजे तक जारी रही।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल अब तक राज्य में सामान्य से 152% अधिक वर्षा हो चुकी है। आमतौर पर 1 से 28 जून तक राजस्थान में औसतन 46.6 मिमी बारिश होती है, जबकि इस बार अब तक औसतन 117.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। डेली डेटा रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ वर्षा देखने को मिली। तापमान की बात करें तो श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस और माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य के अधिकांश हिस्सों में हवा में आर्द्रता का स्तर 50% से 90% के बीच दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 2-3 दिनों के दौरान पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में कुछ स्थानों पर मेघगर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, 2 से 5 जुलाई के बीच इन क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियों में दोबारा तेजी आने की संभावना जताई गई है। पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी अगले 2-3 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके बाद 2 से 6 जुलाई के दौरान मानसून के पुनः सक्रिय होने से बारिश की तीव्रता में बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश, जबकि कुछ क्षेत्रों में अतिभारी बारिश की भी संभावना है।

राजस्थान में आज का तापमान

मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान के विभिन्न शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में काफी अंतर देखने को मिला है। अधिकतम तापमान की बात करें तो बीकानेर में सबसे ज्यादा 40.8 डिग्री सेल्सियस और श्रीगंगानगर में 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि माउंट आबू में सबसे कम 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो, अजमेर में 35.8°C, अलवर में 34.2°C, जयपुर में 35.0°C, सीकर में 35.5°C, कोटा में 34.3°C, चित्तौड़गढ़ में 31.3°C, बाड़मेर में 34.5°C, जैसलमेर में 36.5°C और जोधपुर में 33.9°C तापमान दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान माउंट आबू में सबसे कम 17.0°C रहा। अन्य शहरों में अजमेर में 23.9°C, अलवर में 27.2°C, जयपुर में 26.2°C, सीकर में 25.4°C, कोटा में 27.0°C, चित्तौड़गढ़ में 25.6°C, बाड़मेर में 28.0°C, जैसलमेर में 28.1°C, जोधपुर में 26.7°C, बीकानेर में 30.0°C, चूरू में 29.2°C और श्रीगंगानगर में 31.2°C दर्ज किया गया।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article