जयपुर

Rajasthan Ka Mausam: राजस्थान में गर्मी पर लगा ब्रेक; प्री-मानसून की रफ्तार तेज, आज 28 जिलों में बारिश का अलर्ट

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18 June जयपुर, जैसलमेर, कोटा और बीकानेर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश ने जोर पकड़ लिया है, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य की सीमा तक मानसून पहुंच चुका है, जिससे कई जिलों में भारी वर्षा हो रही है। आगामी दिनों में दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में तेज बारिश की संभावना जताई गई है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Image

राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा?

Photo : Times Now Digital

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18 June 2025: राजस्थान में इन दिनों बारिश का दौर न सिर्फ गर्मी से राहत दिला रहा है बल्कि राज्य में मानसून के आगमन का संकेत भी दे रहा है। ऐसे में प्री-मानसून की बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है, जिससे तापमान में खास गिरावट देखी गई। रविवार को शुरू हुई बारिश मंगलवार तक जारी रही और राज्य के कई जिलों में व्यापक प्रभाव डाला। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून राजस्थान की सीमा तक पहुंच चुका है, और लगातार हो रही वर्षा इसी की पुष्टि करती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को जयपुर सहित 12 से अधिक जिलों में बरसात हुई, जिससे कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी। मौसम विभाग ने आज के लिए राज्य के 28 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की वर्षा दर्ज की गई। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हवा में नमी का स्तर 30 से 100 प्रतिशत तक बना रहा।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में राज्य में मानसून सक्रिय हो सकता है, खासकर दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही, गुजरात और आसपास के इलाकों में बना कम दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटों में दक्षिणी राजस्थान की ओर बढ़ सकता है, जिससे राज्य के दक्षिणी हिस्सों में अगले 1-2 दिनों में मानसून प्रवेश कर सकता है। आज खासतौर से जयपुर, दौसा, अलवर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर संभागों के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। इसे देखते हुए इन क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में आज का तापमान

जिलाअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
अजमेर34.2 डिग्री23.0डिग्री
अलवर34.5 डिग्री26.0 डिग्री
जयपुर34.1 डिग्री26.2 डिग्री
सीकर31.0 डिग्री20.5 डिग्री
कोटा35.4 डिग्री26.0 डिग्री
चित्तौड़गढ़32.7 डिग्री25.0 डिग्री
जैसलमेर41.0 डिग्री28.0 डिग्री
जोधपुर36.6 डिग्री26.6 डिग्री
बीकानेर36.6 डिग्री27.7 डिग्री
माउंट आबू23.4 डिग्री19.0 डिग्री
Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article