जयपुर

Jodhpur: कर्ज में डूबे युवक ने वीडियो कॉल पर की आत्महत्या, मुंबई से फोन कर परिजनों की आंखों के सामने दी जान

Rajasthan Jodhpur News Today (जोधपुर की खबर): राजस्थान के जोधपुर निवासी 26 साल के एक युवक ने मुंबई में कर्ज के दबाव के चलते वीडियो कॉल पर माता-पिता के सामने आत्महत्या कर ली। वह प्लंबिंग का काम करता था और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।

Image

वीडियो कॉल पर घरवालों के सामने युवक ने दे दी जान (AI Generated)

Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर निवासी 26 वर्षीय मुजाहिद ने मुंबई में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह हृदयविदारक घटना तब हुई जब युवक ने अपने माता-पिता को वीडियो कॉल कर अंतिम बार बात की और परिजनों की आंखों के सामने जान दे दी।

गुरुवार की है घटना

बलदेव नगर, मसूरिया निवासी मुजाहिद मुंबई में कुछ समय से प्लंबिंग का कार्य कर रहा था। उस पर भारी कर्ज था, जिसे वह चुका नहीं पा रहा था। गुरुवार रात उसने अपनी मां को वीडियो कॉल कर बताया कि वह कर्ज से बहुत परेशान है और आत्महत्या करने जा रहा है। मां और पिता ने उसे रोकने की तमाम कोशिशें कीं, समझाया कि दो दिन रुक जाए पैसों की व्यवस्था की जा रही है लेकिन मुजाहिद नहीं माना।

तनाव से जूझ रहा था मृतक

करीब आधे घंटे तक वह वीडियो कॉल पर परिजनों से बात करता रहा। इस दौरान परिजन रोते रहे लेकिन मुजाहिद ने अंततः फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वीडियो कॉल बंद करवाया। उसके चचेरे भाई अरशद ने बताया कि मुजाहिद मानसिक तनाव और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। मुंबई जाकर उसने अपना पता तक किसी को नहीं बताया था। शनिवार को परिजन मुंबई से उसका शव जोधपुर लेकर आए और शाम को उसे सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मुजाहिद को स्टेज पर गाने का बहुत शौक था और वह हमेशा मुस्कुराकर बात करता था। उसका किसी से कोई झगड़ा नहीं था।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article