जयपुर

भरतपुर में 48 घंटे के लिए इंटरनेट बंद, इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर गलत खबरें हो रही थीं शेयर

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 1, 2023, 12:49 PM IST

16 फरवरी को हरियाणा के भिवानी जिले में एक कार के अंदर दो चचेरे भाइयों, जुनैद और नासिर के जले हुए शव मिले थे। दोनों घटमिका गांव के रहने वाले थे। इसी को लेकर यहां तनाव पसरा हुआ है।

Image

भरतपुर में 48 घंटे के लिए इंटरनेट बंद

Photo : iStock

राजस्थान सरकार ने मंगलवार को भरतपुर जिले में इंटरनेट सेवा 48 घंटे के लिए बंद करने की घोषणा की। दो स्थानीय युवकों नासिर और जुनैद हत्याकांड को लेकर तनाव के बीच शांति कायम रखने के उद्देश्य से सरकार ने यह फैसला लिया है। इन दोनों के जले हुए शव हरियाणा के भिवंडी में मिले थे।

सोशल मीडिया पर गलत खबरें शेयर

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना के संबंध में फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार झूठी, भ्रामक और भड़काऊ सामग्री साझा की जा रही है। इसके कारण इंटरनेट को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।

भिवानी में मिले थे दो भाइयों के जले शव

16 फरवरी को हरियाणा के भिवानी जिले में एक कार के अंदर दो चचेरे भाइयों, जुनैद और नासिर के जले हुए शव मिले थे। दोनों घटमिका गांव के निवासी थे। बजरंग दल ने पीड़ितों के परिजनों आरोपों का खंडन किया है कि दोनों को पीटा गया था और फिर उसके कार्यकर्ताओं ने इन्हें मार डाला था।

भरतपुर-कामां की तीन तहसीलों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संभागायुक्त सांवरमल वर्मा ने मंगलवार को सुबह 11 बजे से 2 मार्च सुबह 11 बजे तक 48 घंटे के लिए सभी 2जी, 3जी, 4जी एवं 5जी सेवाओं (ब्रॉडबैंड एवं लीज लाइन को छोड़कर) को स्थगित करने का आदेश जारी किया है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article