जयपुर

Rajasthan News: लोहे की छड़ से किसान पर किया वार, हो गई मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 5, 2023, 03:30 PM IST

Rajasthan Crime News: कोटा में एक किसान की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। वहीं, पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है।

Image

Rajasthan News: लोहे की छड़ से किसान पर किया वार, हो गई मौत

Rajasthan Crime News: राजस्थान के कोटा में एक किसान की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पिटाई के बाद अस्पताल में भर्ती एक किसान की मौत हो गई। हालांकि मृतक किसान की पहचान बम्बोली गांव के राम विलास मीणा (42) के रूप में हुई है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है।

अस्पताल में हो गई मौत

दरअसल, बम्बोली गांव के रहने वाले किसान राम विलास मीणा की रविवार शाम को किसी बात को लेकर अपने गांव के रघुराज से झड़प हो गई थी। इसके बाद उसी रात रघुराज ने भीम सिंह और तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर लोहे की छड़ों और लाठियों से रामविलास पर हमला किया और मौके से भाग गए। इसके बाद किसान को कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दो लोग हिरासत में

वहीं, इसकी सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं, पुलिस उपाधीक्षक (DSP) राजूलाल मीणा ने बताया कि रघुराज और भीम सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। दोनों को हिरासत में ले लिया गया हैं। पुलिस हत्या में शामिल तीन अन्य आरोपियों की तलाश कर रही हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article