जयपुर

Jodhpur Accident: जोधपुर में बड़ा हादसा, टेंपो और ट्रक की भिड़ंत में 6 लोगों की मौत; पूर्व सीएम समेत कई नेताओं ने जताया दुख

जोधपुर में रविवार तड़के नेशनल हाईवे पर श्रद्धालुओं के टेंपो की अनाज की बोरियों से भरे ट्रक से भिड़ंत हो गई। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। ये सभी लोग गुजरात के बनासकांठा और धनसुरा के निवासी थे और रामदेवरा जा रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हुआ।

Accident

जोधपुर में भीषण हादसा

Jodhpur Accident News: जोधपुर में रविवार तड़के भीषण रोड एक्सीडेंट हो गया। नेशनल हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरे टेंपो की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है। इस हादसे पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत सहित कई नेताओं ने शोक जताया है।

रामदेवरा जा रहे थे श्रद्धालु

पुलिस के अनुसार यह हादसा नेशनल हाईवे के जोधपुर-बालेसर खंड पर बेरी गांव के पास हुआ। टेंपो में सवार श्रद्धालु गुजरात के बनासकांठा और धनसुरा के रहने वाले थे। टेंपो में सवार श्रद्धालु जोधपुर होते हुए रामदेवरा जा रहे थे। तभी रास्ते में टेंपो की टक्कर अनाज की बोरियों से भरे ट्रक से हो गई। इस हादसे में तीन महिलाओं समेत 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

टेंपो में सवार थे 20 तीर्थयात्री

बालेसर के थाना प्रभारी मूलसिंह भाटी ने बताया कि लगभग 20 तीर्थयात्रियों को लेकर जा रहे टेंपो को विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि तीन महिलाओं और तीन अन्य की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल हुए 14 लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जोधपुर के एमडीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जताया दुख

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "रामदेवरा धाम जा रहे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से श्रद्धालुओं के देहावसान की सूचना ने दुखी कर दिया है। बालेसर क्षेत्र में यह हादसा हुआ है। मैंने तत्काल जानकारी ली है और हरसंभव सहायता के दिशा-निर्देश दिए हैं। दिवंगत आत्माओं को देवलोक में स्थान मिले। घायलों की शीघ्र स्वस्थता की प्रार्थना है, उन्हें शीघ्र और श्रेष्ठ उपचार मिले, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। परिजनों से मेरे हृदय की संवेदनाएं जुड़ी हैं।"केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "रामदेवरा धाम जा रहे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से श्रद्धालुओं के देहावसान की सूचना ने दुखी कर दिया है। बालेसर क्षेत्र में यह हादसा हुआ है। मैंने तत्काल जानकारी ली है और हरसंभव सहायता के दिशा-निर्देश दिए हैं। दिवंगत आत्माओं को देवलोक में स्थान मिले। घायलों की शीघ्र स्वस्थता की प्रार्थना है, उन्हें शीघ्र और श्रेष्ठ उपचार मिले, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। परिजनों से मेरे हृदय की संवेदनाएं जुड़ी हैं।"

लेटेस्ट न्यूज

Pooja Kumari
Pooja Kumari Author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article