जयपुर

Rajasthan Monsoon Update: राजस्थान में मानसून की एंट्री, इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा; बारिश का अलर्ट जारी

Rajasthan Monsoon Update: भारतीय मौसम विभाग ने राजस्थान को लेकर अच्छी खबर सुनाई है। आईएमडी ने बताया है कि राजस्थान में मानसून प्रवेश कर चुका है और मानसून के आते ही कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। बारिश के साथ तेज हवा चलने का भी अलर्ट है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंचा राजस्थान।
  • राजस्थान के कई जिलों में बारिश का अलर्ट।
  • बारिश के साथ तेज हवा चलने की चेतावनी।

Rajasthan Monsoon Update: राजस्थान को हीटवेव और उमस से राहत दिलाने के लिए मानसून की एंट्री हो गई है। राज्य में मानसून के आने से कई जिलों में बारिश की स्थिति बनने लगी है। इसको लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है। आईएमडी ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आज राजस्थान पहुंच गया है।

इन जगहों पर आगे बढ़ रहा मानसून

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून की उत्तरी सीमा मुंद्रा, महेसाणा, उदयपुर, शिवपुरी, सिद्धि, चाईबासा, हल्दिया, पाकुड़, साहिबगंज और रक्सौल से होकर गुजर रही है।

अगले कुछ दिनों में राजस्थान में भारी बारिश

मौसम केंद्र ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के राजस्थान के अधिकतर भागों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मौसम केंद्र के मुताबिक, अगले 24 घंटों में कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही 25 तथा 26 जून को पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

आईएमडी ने बताया कि अगले सात दिनों में पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं, अगले कुछ दिनों में पूरे राज्य में मानसून का असर दिखना शुरू हो जाएगा, क्योंकि फिलहाल राजस्थान में मानसून का प्रवेश हुआ है, लेकिन पूरे राज्य में फैलन में समय लगेगा। यही वजह है कि अगले कुछ दिनों में राजस्थान में पूरी तरह से मानसून का असर दिखने लगेगा।

तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी

इससे पहले आईएमडी ने बताया था कि मानसून धीमी गति से आगे बढ़ रहा है और अगले दो दिनों में राजस्थान में प्रवेश कर जाएगा। साथ ही राजस्थान के जयपुर समेत कई जिलों में 25 जून को बारिश होने की चेतावनी जारी की थी। बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया था।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article