जयपुर

Udaipur Violence: उदयपुर में 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाके में फैला सांप्रदायिक तनाव; कई वाहन आग के हवाले

Udaipur Violence: राजस्थान के उदयपुर में एक सरकारी स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र पर उसके सहपाठी द्वारा चाकू से हमला किए जाने के बाद क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। इस दौरान कई वाहनों में आग लगा दी गई।

Image

घटनास्थल की तस्वीर।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • चाकूबाजी की घटना में छात्र घायल।
  • आईसीयू में भर्ती है घायल छात्र।
  • हिंदू संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन।

Udaipur Violence: राजस्थान के उदयपुर में एक सरकारी स्कूल में छात्रों के बीच चाकूबाजी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र पर उसके क्लासमेट ने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया है। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

घायल छात्र आईसीयू में भर्ती

पुलिस ने बताया कि जिला अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती घायल छात्र हिंदू है, जबकि आरोपी मुस्लिम है। घटना के तुरंत बाद हिंदू संगठनों के सदस्य शहर के मधुबन इलाके में एकत्र हुए और विरोध-प्रदर्शन किया। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आरोपी को पकड़ लिया गया है।

कई वाहन आग के हवाले

पुलिस ने बताया कि उग्र भीड़ ने एक गैरेज में खड़ी तीन-चार कारों में आग लगा दी और पथराव किया। उदयपुर के पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। जिलाधिकारी अरविंद पोसवाल ने बताया कि घायल छात्र का अस्पताल में इलाज जारी है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article