जयपुर

Jodhpur Road Accident: बालेसर के पास ट्रेलर-टेम्पो की जोरदार टक्कर, रामदेवरा जा रहे 6 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

राजस्थान के जोधपुर जिले में रविवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 125 पर एक भीषण सड़क हादसे में छह श्रद्धालुओं की जान चली गई। गाड़ियों के बीच टक्कर इतनी तेज थी कि तीन महिलाओं सहित छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सभी शव बालेसर अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाए गए हैं।

Image

जोधपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत।(फोटो सोर्स: iStock)

Photo : iStock

Jodhpur Road Accident: राजस्थान के जोधपुर जिले में रविवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 125 पर एक भीषण सड़क हादसे में छह श्रद्धालुओं की जान चली गई और 14 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार दुर्घटना खारी बेरी गांव के पास तब हुई, जब गुजरात से जोधपुर होते हुए रामदेवरा जा रहे श्रद्धालुओं की एक टेम्पो की टक्कर अनाज से भरे ट्रेलर से हो गई।

टेंपो में सवार श्रद्धालु गुजरात के जिला बनासकांठा व धनसुरा के रहने वाले हैं, जो रामदेवरा जा रहे थे। टेंपो में 20 लोग सवार थे। इनमें तीन साल की नव्या, 40 वर्षीय भूपत सिंह और 60 वर्षीय काशिया बाई की मौत एमडीएम अस्पताल पहुंचने के दौरान हो गई।

हादसे में तीन महिला सहित 6 लोगों की मौत

टेम्पो में गुजरात के बनासकांठा और धांसुरा क्षेत्रों से आए करीब 20 श्रद्धालु सवार थे। बालेसर थाना प्रभारी मूलसिंह भाटी ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि तीन महिलाओं सहित छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सभी शव बालेसर अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाए गए हैं।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने जताई चिंता

इस घटना पर चिंता जाहिर करते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि रामदेवरा धाम जा रहे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से श्रद्धालुओं के देहावसान की सूचना ने दुखी कर दिया है. बालेसर क्षेत्र में यह हादसा हुआ है. मैंने तत्काल जानकारी ली है और हरसंभव सहायता के दिशा-निर्देश दिए हैं. दिवंगत आत्माओं को देवलोक में स्थान मिले. घायलों की शीघ्र स्वस्थता की प्रार्थना है, उन्हें शीघ्र और श्रेष्ठ उपचार मिले, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा. परिजनों से मेरे हृदय की संवेदनाएं जुड़ी हैं.

घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को MDM हॉस्पिटल, जोधपुर रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच जारी है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article