जयपुर

जोधपुर में तेज रफ्तार का कहर, स्कॉर्पियो की टक्कर से 20 फीट उछली KIA कार, खौफनाक हादसा CCTV में कैद

जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार स्कॉर्पियो ने KIA कार को इतनी जोरदार टक्कर मारी की कार 20 फिट उछलकर सड़क किनारे जा गिरी। इस हादसे में 4 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। यह पूरा हादसा पास में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया है।

Jodhpur Accident News: जोधपुर -जैसलमेर हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में चार लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने KIA कार को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि KIA कार उछलकर करीब 20 फीट दूर जा गिरी। इस घटना की एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है। जिसमें दोनों वाहनों की टक्कर के साथ कार को उछलते हुए भी देखा गया है। इसके बाद स्कॉर्पियो कार भी आगे जाकर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

स्कॉर्पियो ने KIA को मारी जोरदार टक्कर

पुलिस ने बताया कि यह हादसा जोधपुर-देचू रोड पर रविवार शाम को हुए। तेज स्पीड स्कॉर्पियो ने KIA कार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि इसमें 4 लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस से देचू हॉस्पिटल पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियो की तेज स्पीड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि KIA कार हवा में उछलकर करीब 20 फीट दूर जा गिरी। वहीं हादसे के बाद स्कॉर्पियो भी 60 मीटर आगे जाकर पलट गई।

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार पोकरण की तरफ जा रहे थे। जबकि कार सवार पति-पत्नी देचू से जोधपुर की तरफ जा रहे थे। तभी जोधपुर जैसलमेर मेगा हाईवे अनोप सिंह नगर के पास सड़क हादसा हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Ground Report: कहीं दरारें, कहीं झुकी दीवारें तो कहीं पीजी के नाम पर छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़; सत्य निकेतन हादसे के बाद सामने आईं चिंताजनक तस्वीरें

Ground Report: कहीं दरारें, कहीं झुकी दीवारें तो कहीं पीजी के नाम पर छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़; सत्य निकेतन हादसे के बाद सामने आईं चिंताजनक तस्वीरें

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: अर्पित के जाने के बाद भी उसकी आंखों से रोशन होंगी दो जिंदगियां, परिवार ने दान की कॉर्निया

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: अर्पित के जाने के बाद भी उसकी आंखों से रोशन होंगी दो जिंदगियां, परिवार ने दान की कॉर्निया

Greater Noida News: एक थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद, फिर स्कूल में घुसे 8-10 युवक; चार छात्रों की पिटाई के बाद मचा बवाल

Greater Noida News: एक थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद, फिर स्कूल में घुसे 8-10 युवक; चार छात्रों की पिटाई के बाद मचा बवाल

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक