जयपुर

Kota में असफलता से हारा एक और छात्र, खत्म कर ली जिंदगी

राजस्थान में कोटा में कोचिंग छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी कर ली। मृतक छात्र नीरज हरियाणा के महेंद्रगढ़ का रहने वाला था।

Image

(सांकेतिक फोटो)

कोटा: जवाहर नगर थाना इलाके में एक कोचिंग छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चेरी में रखवाया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक छात्र नीरज हरियाणा के महेंद्रगढ़ का रहने वाला था, जो दो साल से कोटा में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था। वर्तमान में छात्र राजीव गांधी नगर के एक हॉस्टल में रह रहा था।

नहीं मिला सुसाइड नोट

इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि छात्र के कमरे से कोई नोट नहीं मिला है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा। साथ ही पिता की तरफ से अगर कोई शिकायत दी जाएगी, तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं, छात्र के पिता का कहना है कि उसको परिवार की तरफ से कोई परेशानी नही थी। कई बार उसको फोन किया लेकिन वो फोन नहीं उठा रहा है, जिसके बाद हॉस्टल संचालक को फोन कर इसकी जानकारी दी गई।

जवाहर नगर थाना के सीआई बुघराज ने कहा कि छात्र एक हॉस्टल में रहता था और वो 2023 से जेईई की तैयारी करता था। उसने अपने कमरे में इस घटना को अंजाम दिया। वह महेंद्रगढ़ का रहने वाला है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंपा जाएगा। उसके कमरे को लॉक कर दिया गया है और उसकी उम्र 19 साल की थी। परिजन से बात कर हम जांच को आगे बढ़ाएंगे।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article