Jaipur: राजस्थान के भीलवाड़ा जनपद के मांडल थाना इलाके में फिल्म पुष्पा की तर्ज पर करोड़ों के तांबे की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। बता दें कि, चोरों ने रातों-रात तांबे से भरे एक ट्रक को गायब कर दिया था। इसके बाद मामला जब पुलिस तक पहुंचा तो हैरान करने वाली जानकारी सामने आई। पुलिस ने जांच की तो एक जमीन को लेकर शक गहराया।
इसके बाद जब मौके पर खुदाई करवाई गई तो जमीन से सैकड़ों क्विंटल वजन का तांबा मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी दंग रह गए। चोर इतने शातिर निकले की पुलिस के तांबा बरामद करने में पसीने छूट गए। 10 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को जमीन में गड़ा तांबा मिल पाया।
