Jaipur: राजधानी जयपुर की कालाडेरा ग्राम पंचायत में एक बंदर ने इस कदर आतंक मचा रखा है कि, लोगों ने उसके भय से अब घरों से बाहर निकलना छोड़ दिया है। इसमे हैरान करने वाली बात तो ये है कि, बंदर के निशाने पर अधिकतर बच्चे आ रहे हैं।
बंदर के अटैक से अब तक 7 घायल होकर अस्पताल पहुंच चुके हैं। वहीं आए दिन युवा व बुजुर्ग भी बंदर के हमले का दंश झेल रहे हैं। गांव के सरपंच के मुताबिक बंदर के आतंक से ग्रामीण भयभीत हैं। जिसके चलते लोगों ने अब घर से बाहर निकलना छोड़ दिया है। गांव के लोग अब बंदर पकड़ने वाली टीम का इंतजार कर रहे हैं।
