Jaipur: राजधानी जयपुर में गत 11 दिसंबर को एक महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, ताई का हत्यारा भतीजा ही निकला। दिल्ली जाने से मना किया तो हथौड़े से वार कर महिला की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने कत्ल के आरोपी अनुज शर्मा (32) को अरेस्ट किया है। आरोपी ने पूछताछ में हैरान करने वाला खुलासा किया है।
जिससे एक बार तो पुलिस भी चौंक गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने दिल्ली के चर्चित श्रद्धा हत्याकांड से ताई की डेड बॉडी को ठिकाने लगाने का तरीका सीखा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने मृतका के शव को बाथरूम में ले जाकर मार्बल कटर से काटकर उसे 8 हिस्सों में बांटा। इसके बाद दिल्ली रोड पर ले जाकर शव के टुकड़ों को 3 अलग- अलग स्थानों पर दफनाया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की निशानदेही पर मृतका के शव के टुकड़ों समेत मार्बल कटर, बाल्टी, चाकू, कार व अन्य सामान को बरामद किया है।
