जयपुर

जयपुर में फायरिंग मामले में खुलासा, गर्लफ्रेंड के सामने बेइज्जती बनी वारदात की वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 04:32 PM IST

Jaipur police Action: जयपुर में बीते दिनों हुई एक फायरिंग के मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से दो देशी पिस्टल भी बरामद की गई है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों की क्राइम हिस्ट्री खंगाल रही है।

Image

जयपुर क्राइम में खुलासा

KEY HIGHLIGHTS
  • जयपुर के रामनगरिया थाना का है मामला
  • पैनोरमा चौराहे पर हुई थी फायरिंग
  • टाइगर गैंग के चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

Jaipur News: राजधानी जयपुर के रामनगरिया थाना इलाके में गत 9 अक्टूबर की रात पैनोरमा चौराहे पर फायरिंग की वारदात हुई थी। जयपुर पुलिस ने गुरुवार देर शाम मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल चर्चित टाइगर गैंग के 4 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस गहनता से पूछताछ में जुटी है।बता दें कि, वारदात में इस्तेमाल 4 लग्जरी गाड़ियां, 2 देशी पिस्टल समेत 6 कारतूस बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी की प्रेमिका के सामने बेइज्जती करना वारदात की प्रमुख वजह रही थी। आरोपियों से पुलिस की पूछताछ में कई मामलों के खुलासे की भी उम्मीद है।

लोगों में खौफ पैदा करने के लिए बना ली गैंग

मिली जानकारी के अनुसार, डीसीपी ईस्ट डॉ. राजीव पचार ने बताया है कि, मुख्य आरोपी खेमराज मीणा सहित दिलराज मीणा, मुकुट राज मीणा और सांवरिया मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई को अंजाम देने में एएसआई विक्रम सिंह, कांस्टेबल राजेश, गजानंद और डीसीपी कार्यालय में तकनीकी सहायक हरी पंवार की प्रमुख भूमिका रही। रामनगरिया थानाधिकारी राजेश शर्मा ने बताया है कि, आरोपियों ने टाइगर ग्रुप के नाम से अपनी एक गैंग भी बना रखी है, जो लोगों में खौफ पैदा करने और सिक्का जमाने के लिए आए दिन धमकियां देते फिरते हैं। बता दें कि, आरोपियों ने परिवादी से बेइज्जती का बदला लेने के लिए और वर्चस्व कायम रखने के लिए मुख्य चौराहे पर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था।

सिगरेट लेने को लेकर हुआ था विवाद

जानकारी के लिए बता दें कि, 9 अक्टूबर की रात मुख्य आरोपी खेमराज मीणा अपनी प्रेमिका के साथ कार से पैनोरमा चौराहे स्तिथ दुकान पर पहुंचा था। यहां सिगरेट लेते समय परिवादी मोहित से कहासुनी के बाद बदमाश से गाली गलौच हो गई। गर्लफ्रेंड के सामने हुई बेइज्जती का बदला लेने के लिए लेखराज मीणा अपने साथियों सहित मौके पर दुबारा आया। मौके पर आते ही 3 राउंड फायर कर दिया। फायरिंग में निशाना चूक गया और दुकान के पीछे छिपकर मोहित ने किसी तरह जान बचाई। इसके बाद आरोपित लाठी-डंडों से पीड़ित की बाइक को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर फरार हो गए थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article