जयपुर

स्टूडेंट से अपराधी बनने की कहानी उसी की जुबानी, यूट्यूब से सीखा चेन स्नेचिंग का तरीका

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 06:50 PM IST

Jaipur Police Action: जयपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है। उनके पास से देशी कट्टा भी बरामद किया गया है। आरोपी बदमाश चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देते थे। बदमाशों ने कर्ज चुकाने के लिए यू-ट्यूब से चेन स्नेचिंग करना सीखा था।

Image

यूट्यूब के जरिए चेन स्नैचिंग की वारदात

KEY HIGHLIGHTS
  • लूडो गेम में हार गए हजारों रुपए, कर्ज चुकाने के लिए शुरू की चेन स्नेचिंग
  • यू-ट्यूब से सीखा चेन स्नेचिंग का तरीका
  • आरोपियों के पास से देशी कट्टा बरामद

Jaipur News: जयपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दो शातिर बदमाशों को पुलिस को पकड़ा है। बता दें कि मोबाइल पर गेम खेलना अब मनोरंजन से काफी आगे निकल चुका है। पैसे कमाने के चक्कर में इसकी लत युवाओं को अपराध की ओर धकेल कर ले जा रही है। ऐसा ही ताजा प्रकरण जयपुर में सामने आया है। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस की पूछताछ के अनुसार दौसा के सरकारी कॉलेज में बीए फाइनल ईयर के छात्र लूडो गेम में करीब 50-50 हजार रुपए हार गए थे। जिन्हें एक परिचित से उधार लेकर उन्होंने चुकता कर दिया। अब परिचित को पैसे चुकाने के लिए यू-ट्यूब पर तरीका ढूंढने लगे।बता दें कि आरोपियों ने पैसे कमाने का आसान तरीका सर्च किया, जिसमें चेन स्नेचिंग सबसे सरल लगा। ऐसे में दोनों ने चेन स्नेचिंग करने का प्लान तैयार किया। इसके बाद हथियार लेकर बाइक से दोनों जयुपर पहुंच गए। जहां पहली बार में ही दोनों पकड़ लिए गए। इनके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

आरोपियों में से एक पुलिसकर्मी का बेटा

मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने पहले बाइक की नंबर प्लेट हटा दी, फिर वारदात को करने का प्रयास किया। थानाधिकारी धर्मराज चौधरी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि भीम सिंह मीना (20) पुत्र प्यारेलाल नांदरी निवासी दौसा व विकास मीना (22) पुत्र सीताराम मीना कोतवाली दौसा के निवासी हैं। भीम सिंह के पिता प्यारेलाल दौसा कोतवाली में ही हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। दोनों एक परिचित से दौसा से बाइक और देशी कट्टा साथ लेकर जयपुर आए थे।

ऐसे पकड़ में आए बदमाश

बता दें कि जयपुर पहुंचने से पूर्व दोनों ने बाइक की नंबर प्लेट हटाई और उन्होंने बालाजी मोड़ मालवीय नगर के पास एक स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने का असफल प्रयास किया। इस दौरान कुछ युवकों ने दोनों का पीछा किया और हंस मार्ग पर दोनों को पकड़ लिया। जैसे ही पकड़ा दोनों ने हवा में कट्टा लहराना शुरू कर दिया, इससे भीड़ काफी पीछे हट गई। वे मौका पाकर बाइक छोड़कर गलियों में भाग निकले। इसकी सूचना मालवीय नगर थाना पुलिस को दी गई तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस ने दोनों आरोपियों को तलाशना शुरू किया। वे दुबारा बाइक ले जाने की फिराक में वारदात की जगह आए तो पुलिस ने रेलवे लाइन के पास से दोनों को पकड़ लिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article