जयपुर

Jaipur Crime: BSF इंस्पेक्टर निकला अफीम तस्कर, ऐसे आया क्राइम ब्रांच के हाथ, दो साथी भी धरे

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 01:23 PM IST

Jaipur Crime Branch Action: जयपुर की क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीएसएफ के इंस्पेक्टर समेत तीन अफीम तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। पकड़ी गई अफीम की कीमत लाखों में बताई जा रही है। बीएसएफ इंस्पेक्टर असम से अफीम लाकर जयपुर के आसपास के इलाकों में सप्लाई करता था।

Image

जयपुर में अफीम के साथ पकड़े गए बीएसएफ इंस्पेक्टर समेत तीन तस्कर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • पकड़ी गई अफीम की कीमत 10 लाख
  • बीएसएफ इंस्पेक्टर मणिपुर में है तैनात
  • आरोपियों के पास से एक पिस्टल और 12 जिंदा कारतूस बरामद


Jaipur News: जयपुर कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच की टीम ने और चौमूं पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत ड्रग्स माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच की टीम और पुलिस ने संयुक्त रूप से मादक पदार्थों के खिलाफ तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 6 किलो अफीम बरामद कर ली है। इसके साथ ही इनके पास से एक पिस्टल, दो मैगजीन और 12 जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं।

एडिशनल कमिश्नर(प्रथम) अजय पाल लांबा ने बताया कि, आरोपी राजेंद्र कुड़ी निवासी खंडेला, कैलाश देवंदा निवासी राजावास और चौमूं निवासी मदन बराला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों से पुलिस सख्ती से पूछताछ करने में जुटी है। पकड़ी गई अफीम की कीमत तकरीबन 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी राजेंद्र कुड़ी बीएसएफ में इंस्पेक्टर के पद पर फिलहाल मणिपुर में तैनात है।

असम से लाता था अफीम

मिली जानकारी के अनुसार, असम और मणिपुर से ही आरोपी इंस्पेक्टर जयपुर के आस-पास के इलाकों में अफीम की सप्लाई करता था। आरोपी ने हरमाड़ा इलाके में एक फ्लैट भी किराए पर ले रखा है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने फ्लैट की तलाशी ली थी। तलाशी में 4 किलो अफीम मिली। दो किलो अफीम अन्य आरोपियों के पास से बरामद हुई।

ऐसे पकड़ में आए आरोपी

बता दें कि, आरोपी असम नंबर की एक कार लेकर डिलीवरी देने के लिए चौमूं पहुंचा था। जहां पहले से ही तस्करी की मिली सूचना के आधार पर पुलिस के दो जवान मौजूद थे। सामोद रोड पर एक ढाबे के पास आरोपी इंस्पेक्टर को पुलिस ने दबोच लिया। डिलीवरी लेने वाले दोनों युवकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पकड़े गए तीनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुटी है। पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article