जयपुर

Jaipur Crime: जयपुर में जीजा को साले ने लगाया लाखों का चूना, नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 15, 2022, 02:29 PM IST

Jaipur Fraud Case: जयपुर में एक शख्स से उसके पत्नी के भाई ने ही नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने की वारदात को अंजाम दिया है। मामले कुछ साल पहले का है। पीड़ित ने अब जाकर पुलिस के पास केस दर्ज करवाया है। साल 2018 में निकली पुलिस भर्ती में पीड़ित को नौकरी दिलाने का दो लागों ने झांसा दिया था। पीड़ित ने आरोपियों को पांच लाख रुपए कैश और पत्नी के जेवर भी उन्ही के पास गिरवी रख दिए थे।

Image

पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर जयपुर में शख्स से लाखों की ठगी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • पांच लाख रुपए और पत्नी के जेवर पीड़ित ने दिए साले को
  • करधनी थाने इलाके का है मामला
  • पुलिस ने नामजद केस दर्ज कर जांच शुरू की

Jaipur News: जयपुर की करधनी थाना पुसिल ने पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर ठगी के प्रकरण में केस दर्ज किया गया है। पीड़ित के रिश्तेदारों ने ही उससे लाखों रुपए हड़प लिए। सरकारी नौकरी भी नहीं लग पाई और रुपए भी वापस नहीं मिले। अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस ने पीड़ित के साले सुनील और साढ़ू विनोद के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। जांच कर रही पुलिस के अनुसार, हाथोज में रहने वाले अशोक कुमार ने केस दर्ज कराया है।

बता दें कि अशोक ने पुलिस को बताया है कि विनोद उसका साढ़ू है और सुनील उसके पत्नी का भाई। साल 2018 में निकली पुलिस की भर्ती का यह मामला है। परीक्षा से पहले सुनील ने अपने जीजा अशोक को कहा था कि, उसकी पुलिस अफसरों से सेटिंग है। बिना परीक्षा दिए ही वह उनका चयन करा देगा।

ऐसे फंसाया जाल में

मिली जानकारी के अनुसार, अपने साले सुनील की बातों में आकर अशोक ने उसे चार लाख रुपए दे दिए। पत्नी के जेवर साले के पास ही गिरवी रख दिए और बाद में उसे करीब एक लाख रुपए कैश और दिया। उसके बाद विनोद और सुनील ने कहा कि, परीक्षा देने नहीं जाना पड़ेगा। परीक्षा केंद्र के पास ही केवल रहना होगा। अशोक ने परमिशन लैटर होने के बाद भी परीक्षा नहीं दी थी और सेंटर के आसपास ही रहा था। बाद में परिणाम आया तो अशोक का सलेक्शन नहीं हो पाया।

पैसे लौटाने का दिया झांसा

जानकारी के लिए बता दें कि, पीड़ित ने विनोद और सुनील को इस बारे में कहा तो उन्होनें कहा कि, इस बार सेटिंग काम नहीं कर पाई थी। आपके रुपए आपको लौटा दिया जाएगा। उसके बाद शुरु हुआ पैसे न देने का बहाने बनाने का खेल। दो तीन साल तक टालमटोल होने के बाद जब अशोक का सब्र जवाब दे गया तो वह पुलिस के पास पहुंचा और अपने साले और साढ़ू के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने ठगी समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'